पंचायतों में खुलेंगे लर्निंग सेंटर, हर जिले से पांच का होगा चयन

Mukesh Kumar हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

भारत सरकार के राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए पंचायत लर्निंग सेंटर स्थापित करने की योजना है। इसका उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षित कर प्रशासनिक दक्षता बढ़ाना है। इसमें आधुनिक संसाधनों के जरिए डिजिटल साक्षरता को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

पंचायतों में खुलेंगे लर्निंग सेंटर, हर जिले से पांच का होगा चयन

मुजफ्फरपुर, वसं। भारत सरकार के राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। राज्यभर में पंचायत लर्निंग सेंटर स्थापित करने की योजना है। इसको लेकर प्रशासनिक कवायद तेज हो गई है।

पंचायती राज विभाग के निर्देश

पंचायती राज विभाग ने जिलों को निर्देश दिया है कि वे उत्कृष्ट कार्य करने वाली पांच-पांच पंचायतों की सूची उपलब्ध कराएं, ताकि चयनित पंचायतों में केंद्र स्थापित किए जा सकें। इन लर्निंग सेंटरों का उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय कर्मियों को प्रशिक्षित कर प्रशासनिक दक्षता बढ़ाना, स्थानीय नेतृत्व विकसित करना और ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना है।

आधुनिक संसाधनों का उपयोग

केंद्रों पर इंटरनेट, कंप्यूटर और अन्य आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे पंचायत स्तर पर डिजिटल साक्षरता को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने और ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। विभाग ने पंचायतों के चयन के लिए स्पष्ट मानदंड तय किए हैं। इसके तहत केवल वही पंचायतें चुनी जाएंगी, जहां पंचायत सरकार भवन क्रियाशील हो। इसके अलावा ग्राम पंचायत के द्वारा चुने गए सतत विकास लक्ष्य के स्थानीयकरण के थीम में उत्कृष्ट कार्य किया गया हो। भारत सरकार या राज्य सरकार अथवा अन्य विभागों से पुरस्कृत ग्राम पंचायत और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतों को ही इसमें शामिल किया जाएगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ग्राम पंचायत लर्निंग सेंटर का उद्देश्य क्या है?
इन लर्निंग सेंटरों का उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय कर्मियों को प्रशिक्षित कर प्रशासनिक दक्षता बढ़ाना, स्थानीय नेतृत्व विकसित करना और ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना है।
Mukesh Kumar

लेखक के बारे में

Mukesh Kumar

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।