ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरवीवी पैट के कारण पोलिंग पार्टी में बढ़ेंगे कर्मचारी

वीवी पैट के कारण पोलिंग पार्टी में बढ़ेंगे कर्मचारी

लोकसभा चुनाव में इस बार सभी ईवीएम के साथ वीवी पैट मशीन लगायी जाएगी। इसके लिए पोलिंग पार्टी में कर्मचारियों की संख्या बढ़ायी...

वीवी पैट के कारण पोलिंग पार्टी में बढ़ेंगे कर्मचारी
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरThu, 07 Feb 2019 06:54 PM
ऐप पर पढ़ें

लोकसभा चुनाव में इस बार सभी ईवीएम के साथ वीवी पैट मशीन लगायी जाएगी। इसके लिए पोलिंग पार्टी में कर्मचारियों की संख्या बढ़ायी जाएगी। निर्वाचन विभाग ने इसके लिए जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किया है। विभाग ने कहा है कि पोलिंग पार्टी बनाते समय इस बात का ख्याल रखा जाए कि हर पार्टी में एक कर्मचारी बढ़ाया जाएगा। इसके आधार पर पोलिंग पार्टी के लिए कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। साथ ही विभाग ने ब्रेल लिपि के जानकार एक व्यक्ति को भी पार्टी में शामिल करने का निर्देश दिया है, ताकि दिव्यांगों को मतदान में कोई कठिनाई नहीं हो। जाहिर है पोलिंग पार्टी में कर्मचारियों की संख्या बढ़ने के बाद अब रिजर्व कर्मचारियों की संख्या में भी वृद्धि होगी। इसके लिए मानव संसाधन कोषांग को निर्देशित किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें