ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरविवि कर्मी की पिटाई के बाद कर्मचारी संघ की चेतावनी

विवि कर्मी की पिटाई के बाद कर्मचारी संघ की चेतावनी

बीआरए बिहार विवि के कर्मी विक्रम कुमार की पिटाई के बाद अन्य कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। विवि कर्मचारी संघ ने विवि प्रशासन को पत्र सौंप कर मामले पर कार्रवाई की मांग की...

विवि कर्मी की पिटाई के बाद कर्मचारी संघ की चेतावनी
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरSun, 19 May 2019 01:12 AM
ऐप पर पढ़ें

बीआरए बिहार विवि के कर्मी विक्रम कुमार की पिटाई के बाद अन्य कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। विवि कर्मचारी संघ ने विवि प्रशासन को पत्र सौंप कर मामले पर कार्रवाई की मांग की है। साथ तमाम कर्मचारियों के लिए सुरक्षा की मांग की है। विवि कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रामकुमार व सचिव कुंदन कुमार की ओर से सौंपे गये पत्र में कहा गया है कि कई बार इस तरह की घटना हुई। लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं की गई। संघ के नेताओं ने पत्र में लिखा है कि कुलसचिव कार्यालय के वरीय कर्मचारी विक्रम कुमार के साथ भी मारपीट की घटना 17 मई की शाम हुई। कर्मचारियों की सुरक्षा की उत्तम व्यवस्था की जाए अन्यथा बाध्य होकर संघ 20 मई को विवि कार्य स्थगित कर आमसभा करेगा। वे लोग राजभवन भी जाएंगे। साथ ही उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इधर, विवि कर्मचारी संघ ने सभी कर्मचारियों को 20 मई को आमसभा के लिए बुलाया गया है। इसमें अन्य कर्मचारियों से भी संघ राय लेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें