सेवा पुस्तिका में नहीं सुधार करने की डीएम से शिकायत
मुजफ्फरपुर के स्वास्थ्य विभाग के मलेरिया कर्मचारी धनंजय कुमार धीरज ने डीएम से शिकायत की है कि उनकी सेवा पुस्तिका में गड़बड़ी ठीक नहीं की जा रही है। वह दो वर्षों से सीएस और एसीएमओ कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं और जांच की मांग की है।

मुजफ्फरपुर। जिला स्वास्थ्य विभाग के मलेरिया विभाग में काम करने वाले कर्मचारी धनंजय कुमार धीरज ने डीएम से शिकायत कर कहा है कि उसकी सेवा पुस्तिका की गड़बड़ी ठीक नहीं की जा रही है। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि वह इसके लिए दो वर्षों से सीएस और एसीएमओ कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं, पर कोई सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने अधिकारियों पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। साथ ही इस मामले में डीएम से जांच कराने की मांग की है।
लेखक के बारे में
Mrityunjay Kumarशॉर्ट बायो: मृत्युंजय कुमार पिछले 17 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में हेल्थ और हायर एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
मृत्युंजय कुमार, जिन्हें पत्रकारिता में 17 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में हेल्थ और हायर एजुकेशन की रिपोर्टिंग कर रहे हैं। 2021 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर
मृत्युंजय ने अपने करियर की शुरुआत 2009 में हिन्दुस्तान पटना से की। इसके बाद नई दुनिया दिल्ली, अमर उजाला नोएडा और गोरखपुर, हिन्दुस्तान गोरखपुर, दैनिक जागरण पटना, हिन्दुस्तान भागलपुर, प्रभात खबर मुजफ्फरपुर और अब हिन्दुस्तान मुजफ्फरपुर में काम कर रहे हैं। वर्ष 2014 में दैनिक जागरण में इन्हें डिजिटल बिहार प्रभारी बनाया गया। इसके बाद दैनिक जागरण पटना के सिटी जागरण टीम का प्रभारी बनाया गया।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
पीजी हिन्दी, दिल्ली विश्वविद्यालय और प्रिंट पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा।
विशेषज्ञता
हेल्थ, एजुकेशन, कला संस्कृति, साहित्य
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


