आरएसएस : एक समुदाय विशेष पर टिप्पणी पर संघ ने जताई आपत्ति

Feb 05, 2026 10:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर में बुद्धिजीवियों की आपात बैठक हुई, जिसमें सांसद राहुल गांधी की विवादास्पद टिप्पणियों पर चर्चा की गई। बुद्धिजीवियों ने गांधी पर आरोप लगाया कि वह देश में अराजकता फैला रहे हैं। प्रज्ञा प्रवाह के नेताओं ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि राहुल गांधी देश की छवि को नुकसान पहुँचा रहे हैं।

आरएसएस : एक समुदाय विशेष पर टिप्पणी पर संघ ने जताई आपत्ति

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बैरिया के अयाची ग्राम स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की चेतना (प्रज्ञा प्रवाह) उत्तर बिहार के वैदेही चर्चा केंद्र पर गुरुवार को बुद्धिजीवियों ने आपात बैठक हुई। इसमें सांसद राहुल गांधी की टिप्पणी पर चर्चा की गई। घटना को लेकर बुद्धिजीवियों ने आक्रोश व्यक्ति किया। एक समुदाय को अपमान करने का आरोप भी लगाया है। प्रज्ञा प्रवाह के प्रांत संयोजक विजय शाही ने कहा कि कांग्रेस ने पहले भी स्वर्ण मंदिर पर अमर्यादित कार्रवाई की है। कहा कि संसद के अंदर योजना पूर्वक महिला सांसदों को उकसा कर व्यवधान करना व देश के बाहर अपनी व्यवस्था के विरुद्ध षड्यंत्र करना है।

वहीं शशिरंजन श्रीवास्तव ने कहा कि राहुल गांधी देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं। विपिन पाठक (वैदिक न्यूरोथैरेपी चिकित्सा केंद्र) ने कहा कि राहुल गांधी देश को हिंसा के आग में झोंकना चाहते हैं। चेतना के विभाग संयोजक कन्हैया सिंह ने कहा राहुल गांधी गंभीर नेता नहीं हैं। अभी पूरी दुनिया भारत की ओर आशा भरी नजर से देख रही है। कोरोना काल में संसार को वैक्सीन देकर बचाने वाला भारत को अपने लीडर ऑफ ऑपोजिशन के षडयंत्र का शिकार हो रहा है। इस अवसर पर चर्चा केंद्र प्रमुख जन्मेजय, प्रभाकर कुमार व अन्य उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।