Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsEmergency Life Support Training for Nurses in Bihar s Medical Colleges and Hospitals
राज्य भर की नर्सों की होगी इमरजेंसी लाइफ सपोर्ट ट्रेनिंग

राज्य भर की नर्सों की होगी इमरजेंसी लाइफ सपोर्ट ट्रेनिंग

संक्षेप:

बिहार के मेडिकल कॉलेजों और सदर अस्पतालों की नर्सों को नेशनल इमरजेंसी लाइफ सपोर्ट कोर्स कराया जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस कोर्स के लिए नर्सों का चयन करने का निर्देश दिया है। यह ट्रेनिंग 1 से 3 दिसंबर तक पटना के आईजीआईएमएस में होगी, जिसका उद्देश्य गंभीर मरीजों की जान बचाना है।

Nov 24, 2025 05:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता राज्य के मेडिकल कॉलेज और सदर अस्पताल की नर्सों को नेशनल इमरजेंसी लाइफ सपोर्ट कोर्स कराया जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय ने इस बारे में सभी मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्यों को पत्र लिखा है। पत्र में मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि मेडिकल कॉलेज और सदर अस्पतालों से मास्टर ट्रेनर के लिए नर्सों का चयन किया जाए। मास्टर ट्रेनर की ट्रेनिंग के बाद ट्रेंड नर्सें अपने अपने जिलों और मेडिकल कॉलेजों में अन्य नर्सों को इमरजेंसी लाइफ सपोर्ट की ट्रेनिंग देंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि मानव संसाधन विकास कार्यक्रम के तहत मेडिकल कॉलेज और सदर अस्पताल की नर्सों को यह कोर्स कराया जा रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बिहार सहित पूरे देश में यह कोर्स कराया जाएगा। इसकी तैयारी की जा चुकी है। इस कोर्स का मकसद इमरजेंसी में आने वाले गंभीर मरीजों की जान बचाने के लिए नर्सों को तैयार करना है। अस्पतालों की इमरजेंसी में कई तरह के गंभीर मरीज पहुंचते हैं। बिहार में यह ट्रेनिंग 1 से 3 दिसंबर तक पटना के आईजीआईएमएस में करायी जाएगी। हर मेडिकल कॉलेज से चार-चार नर्सों को इस कोर्स के लिए भेजा जाएगा। जिन नर्सों को इस कोर्स के लिए भेजा जाएगा, उन्हें अपने काम में वरिष्ठ होना चाहिए। इसके अलावा उन्हें इमरजेंसी में काम करने का अनुभव होना चाहिए।