
एसकेएमसीएच की इमरजेंसी में मरीज के परिजनों का हंगामा
मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच की इमरजेंसी में मंगलवार को मरीज के परिजनों ने हंगामा किया। भीड़भाड़ के कारण इलाज में देरी होने पर गुस्साए परिजन डॉक्टरों से भिड़ गए। सुरक्षा गार्ड ने हस्तक्षेप किया, लेकिन...
मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एसकेएमसीएच की इमरजेंसी में मंगलवार की दोपहर मरीज के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। आक्रोशितों ने डॉक्टरों के साथ भी बदसलूकी की। मौके पर बीचबचाव करने पहुंचे सुरक्षा गार्ड से भी भिड़ गये। हालात बिगड़ते देख मौके पर पहुंची मेडिकल ओपी पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। हंगामे के कारण करीब आधा घंटे तक इमरजेंसी में अफरातफरी मची रही। मामले में ओपी के पदाधिकारी दीपक कुमार ने बताया सकरा के एक मरीज को परिजन इमरजेंसी में लाये थे। इमरजेंसी में मरीजों की अधिक भीड़ रहने के कारण मरीज के इलाज में कुछ बिलंब हुआ। मरीज के साथ करीब एक दर्जन लोग आये थे।

सभी अचानक डॉक्टर के चैंबर में जाकर हंगामा करने लगे। सुरक्षा गार्ड समझाने गया तो उससे भी भिड़ गये। मामले को शांत करा दिया गया है। मरीज को डॉक्टर ने भर्ती कर लिया है। उसका इलाज चल रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




