Muzaffarpur News: एक प्रचार होर्डिंग के कारण जंक्शन पर एलिवेटेड रोड का काम रुका

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

Muzaffarpur News: रेलवे -आरएलडीए ने रेलवे को होर्डिंग हटवाने को लिखा पत्र -होर्डिंग से एलिवेटेड रोड के

Muzaffarpur News: एक प्रचार होर्डिंग के कारण जंक्शन पर एलिवेटेड रोड का काम रुका

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुजफ्फरपुर जंक्शन पर एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य एक निजी प्रचार होर्डिंग की वजह से ठप पड़ा हुआ है। रेलवे ने इसे लीज पर जगह दी हुई है। होर्डिंग के कारण एलिवेटेड रोड के तीन स्पैन का काम करीब दो माह से रुका हुआ है। आरएलडीए ने रेलवे को पत्र लिखकर तुरंत होर्डिंग हटवाने का अनुरोध किया है, ताकि एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य पूरा किया जा सके।पत्र में कहा है कि जंक्शन परिसर में लगी बड़ी प्रचार होर्डिंग निर्माण स्थल के ठीक सामने है। उस जगह पर एलिवेटेड रोड का एक स्पैन आ रहा है, जिससे काम बाधित हो गया है।

होर्डिंग हटाने के बाद जगह बनेगी, तभी वहां पिलर का निर्माण किया जाए सकेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।