कहीं मीटर बाइपास कर तो कहीं लाइन काटने पर भी कनेक्शन
मुजफ्फरपुर में कार्यपालक अभियंता विजय कुमार ने बिजली चोरी के खिलाफ जांच अभियान चलाया। न्यू कॉलोनी में मीटर बाइपास और लाइन काटने के मामलों में दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई। शारदा देवी के घर में बिजली चोरी से कंपनी को 51,765 रुपये और मो. परवेज आलम के घर से 56,267 रुपये का नुकसान हुआ।

मुजफ्फरपुर, वसं। शहरी क्षेत्र में शुक्रवार को कार्यपालक अभियंता विजय कुमार ने विभिन्न इलाकों में बिजली चोरी के लिए जांच अभियान चलाया। इस दौरान कहीं मीटर बाइपास कर तो कहीं लाइन काटने के बाद भी कनेक्शन जारी रखने का मामला पकड़ में आया। इस मामले में दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई। न्यू कॉलोनी में मेन सर्विस वायर में टेपिंग और मीटर को बाइपास कर बिजली चोरी में सर्विस वायर को जब्त कर थाने को सौंपा गया। कार्यपालक अभियंता ने बताया कि माड़ीपुर के वार्ड-8 बक्सी कॉलोनी, पंजाबी गली में स्थापित ऊर्जा मीटर उपभोक्ता शारदा देवी पति स्व. वकील राम के नाम से है।
वर्तमान में उस ऊर्जा मीटर का उपयोग उनके पुत्र चिंटू कुमार के द्वारा किया जा रहा है। उनके यहां मार्च 2022 में बकाया होने के कारण कनेक्शन काटा जा चुका था। परंतु उपभोक्ता चोरी कर बिजली का उपयोग करता रहा। इससे कंपनी को 51,765 रुपये की हानि हुई। वहीं मिठनपुरा थाना के न्यू कॉलोनी मो. परवेज आलम पिता मो. मंसूर आलम के यहां छापेमारी में मेन सर्विस वायर में टेपिंग और मीटर को बाइपास कर बिजली चोरी का मामला पकड़ाया। परिसर में कुल संयोजित विद्युत भार 5.632 किलोवाट पाया गया। इससे विभाग को 56,267 रुपये का नुकसान हुआ।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




