Muzaffarpur News: बिजली विभाग के मानब बल के साथ मारपीट, मोबाइल छीना

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

Muzaffarpur News: कच्ची-पक्की थाना के माधोपुर बाजार नहर के पास बिजली के ट्रांसफार्मर के उड़े फ्यूज को बनाने गए मानव बल सुधीर कुमार के साथ मारपीट की गई। उसका मोबाइल व दो

Muzaffarpur News: बिजली विभाग के मानब बल के साथ मारपीट, मोबाइल छीना

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। कच्ची-पक्की थाना के माधोपुर बाजार नहर के पास बिजली के ट्रांसफार्मर के उड़े फ्यूज को बनाने गए मानव बल सुधीर कुमार के साथ मारपीट की गई। उसका मोबाइल व दो हजार रुपये छीन लिया गया। यह घटना 21 अगस्त की रात लगभग नौ बजे की है। इस संबंध में मनियारी के जूनियर इंजीनियर सुजीत कुमार ने एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें माधोपुर सुस्ता गांव के अजय कुमार राय को नामजद आरोपित बनाया है। एफआईआर में सुजीत कुमार ने बताया कि 21 अगस्त की रात लगभग नौ बजे माधोपुर बाजार नहर के पास के 200 केवीए के ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ गया।

पीएसएस से शटडाउन लेकर इस फ्यूज को बनाने के लिए उनके अधीन कार्यरत मानव बल सुधीर कुमार वहां पहुंचा था। इसी दौरान अजय भी वहां पहुंच गया। वह अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। इसका विरोध करने पर वह मारपीट करने लगा। इससे सुधीर भयभीत हो गया। मोबाइल नहीं रहने के कारण फ्यूज बनाए जाने की सूचना वह पीएसएस में नहीं दे सका। जिससे टाउन फीडर-तीन से जुड़े आठ हजार उपभोक्ताओं को एक घंटा तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे उपभोक्ताओं के आक्रोश का सामना करना पड़ा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsमुजफ्फरपुरMuzaffarpur News: बिजली विभाग के मानब बल के साथ मारपीट, मोबाइल छीना