मेडिकल में बिजली संकट से टले कई ऑपरेशन
मुजफ्फरपुर में बिजली संकट के कारण एसकेएमसीएच में ऑपरेशन टल गए। ऑपरेशन के उपकरणों को स्ट्रेलाइज करने वाली मशीन के लिए बिजली जरूरी है, लेकिन उड़ गया फेज और जेनरेटर कनेक्शन के अभाव से ऑपरेशन विभाग में बाधा। डॉ महेश प्रसाद ने बिजली विभाग को समस्या सुलझाने के लिए पत्र लिखा है।

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता एसकेएमसीएच में बिजली संकट के कारण बुधवार को कई ऑपरेशन टल गए। अस्पताल के ओटी ब्लॉक में रखे ऑपरेशन के उपकरणों को स्ट्रेलाइज्ड करने वाली मशीन के लिए बिजली जरूरी है।कर्मियों ने बताया कि बिजली की ट्रिपिंग के कारण मेडिकल में बिजली का एक फेज उड़ गया है, जिससे स्ट्रेलाइज करने वाली मशीन में बिजली नहीं है। इसके अलावा स्ट्रेलाइज्ड मशीनों में जेनरेटर का भी कनेक्शन नहीं दिया गया है। मशीनों के काम नहीं करने के कारण ऑर्थो विभाग के आपरेशन नहीं हो सके। सुबह में किसी तरह सामान्य सर्जरी विभाग के कुछ ऑपरेशन हुए, उसके बाद के ऑपरेशन टाल दिए गए।
इसके बाद कई मरीज वापस चले गए। एसकेएमसीएच के अधीक्षक डॉ महेश प्रसाद ने बताया कि बिजली की तकनीकी समस्या के समाधान के लिए बिजली विभाग को पत्र लिखा गया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


