ईवी चार्जिंग प्वाइंट के लिए शैक्षणिक संस्थानों से मांगी जमीन
मुजफ्फरपुर में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए परिवहन विभाग ने चार प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों से ईवी चार्जिंग प्वाइंट लगाने हेतु जमीन मांगी है। इससे छात्रों और शिक्षकों को लाभ होगा और शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों की इस्तेमाल में वृद्धि होगी।

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने और शहर में ग्रीन ट्रांसपोर्ट को मजबूत करने के लिए परिवहन विभाग ने जिले के चार प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों से ईवी चार्जिंग प्वाइंट लगाने के लिए जमीन मांगी है। विभाग ने एसकेएमसीएच, आरडीएस कॉलेज, एलएस और एमआईटी कॉलेज के प्राचार्यों को इस संबंध में प्रस्ताव भेजा है और जमीन उपलब्ध कराने का आग्रह किया है。
चार्जिंग स्टेशन का लाभ
परिवहन विभाग का मानना है कि कॉलेज और अस्पताल परिसर में चार्जिंग स्टेशन बनने से बड़ी संख्या में छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। शैक्षणिक संस्थानों में चार्जिंग सुविधा उपलब्ध होने से शिक्षक और छात्र अपने वाहनों को पार्किंग के दौरान चार्ज कर सकेंगे। इससे शहर में ईवी के इस्तेमाल को लेकर बनी रेंज की चिंता भी कम होगी और लोग पेट्रोल-डीजल की जगह बिजली से चलने वाले वाहनों की तरफ आकर्षित होंगे। फिलहाल मुजफ्फरपुर में इमली चट्टी स्थित सरकारी बस स्टैंड पर ईवी गाड़ियों के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाया जा रहा है। यह शहर का पहला सरकारी चार्जिंग स्टेशन होगा।
चार्जिंग पॉइंट की भविष्य की योजना
परिवहन विभाग की योजना है कि चरणबद्ध तरीके से अस्पताल, कॉलेज, बाजार और सरकारी कार्यालयों के पास भी चार्जिंग प्वाइंट लगाए जाएं ताकि ईवी उपयोगकर्ताओं को हर 10-15 किमी यह पर सुविधा मिल सके। जिला परिवहन पदाधिकारी कुमार विवेक ने कहा कि चार शैक्षणिक संस्थानों को जमीन देने के लिए प्रस्ताव दिया गया है। उनसे जमीन के कागजात आदि मांगे गए हैं। जमीन के मिलते ही एसकेएमसीएच, आरडीएस, एलएस और एमआईटी कॉलेज परिसर में काम शुरू कर दिया जाएगा।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Somnath Satyomशॉर्ट बायो: सोमनाथ सत्योम पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'हिन्दुस्तान' में रेलवे, मिलिट्री और इंफ्रास्ट्रक्चर की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
सोमनाथ सत्योम पत्रकारिता जगह के एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ में बतौर सीनियर कॉटेंट क्रिएटर कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने पत्रकारिता के कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर
सोमनाथ ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में राष्ट्रीय सहारा और फिर प्रभात खबर जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2015 में ‘हिन्दुस्तान’ के साथ कैरियर को आगे बढ़ाया। वर्ष 2018 में बालिका गृह कांड में बेहतर रिपोर्टिंग के लिए स्टार गोल्ड टीम पुरस्कार से भी नवाजे गये। मई 2022 से सितंबर 2023 तक प्रभात खबर से जुड़े रहे। पुन : अक्टूबर 2023 से ‘हिन्दुस्तान’ से जुड़े। रेलवे, मिलिट्री और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे बीट पर विशेष पकड़ बनाये हुए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
B.A (अर्थशास्त्र) और मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा होने के कारण सोमनाथ पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह रेलवे, इंफ्रास्स्ट्रक्चर, मेडिकल व मिलिट्री बीट पर कमांड होने के साथ ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन इंफ्रास्ट्रक्चर एक्सप्लेनर स्टोरीज लिख रहे हैं।
विजन
रेलवे और रेल यात्रियों के मुद्दाें पर सोमनाथ की गहरी समझ है। उन्होंने कई बड़े रेलवे योजनाओं, मेडिकल रिसर्च, मिलिट्री भर्ती (अग्निवीर) और टाउन डेवलॉपमेंट से जुड़े स्टोरीज किये हैं। सोमनाथ का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता ही है। उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
रेलवे, मिलिट्री, इंफ्रास्ट्रक्चर, राजनीतिक, सामाजिक सरोकार, मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


