निगरानी की छापेमारी के बाद से बिना सूचना गायब साहेबगंज के जेई निलंबित
मुजफ्फरपुर में 7 जनवरी को निगरानी विभाग की छापेमारी के बाद कनीय विद्युत अभियंता गौतम कुमार को निलंबित कर दिया गया है। छापेमारी में उनकी शाखा के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया था और गौतम कुमार बिना सूचना के गायब हो गए। उनके अनुपस्थित रहने से विभागीय कार्य प्रभावित हुआ।

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। साहेबगंज विद्युत आपूर्ति प्रशाखा में बीते सात जनवरी को निगरानी विभाग की छापेमारी के बाद से बिना सूचना गायब रहने के आरोप में कनीय विद्युत अभियंता गौतम कुमार को निलंबित कर दिया गया है। निगरानी की छापेमारी में उनकी ही प्रशाखा में कार्यरत दो मानवबल व एक एमआरसी को गिरफ्तार किया गया था।गिरफ्तारी के दौरान ही जेई के अचानक गायब हो जाने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया था। इसके बाद नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एनबीपीडीसीएल) ने जेई की खोजबीन शुरू की। पता चला कि उसी दिन से बिना पूर्व अनुमति के कार्यालय से अनुपस्थित चल रहे हैं।
इस दौरान उनका आधिकारिक मोबाइल (सीयूजी) और निजी नंबर बंद मिला। इससे विभागीय कार्य भी प्रभावित हुआ।धनेया जेई ईं. कृपानंद कामत को सौंपा पदभारविद्युत आपूर्ति प्रमंडल, मुजफ्फरपुर (पश्चिमी) के अधीन विद्युत आपूर्ति प्रशाखा, साहेबगंज में गौतम कुमार तैनात थे। इस डिवीजन के कार्यपालक अभियंता मो. साजिद हुसैन ने बताया कि गौतम कुमार के निलंबन के बाद धनेया जेई ईं. कृपानंद कामत को पदभार सौंप दिया गया है। बताया गया है कि 8 जनवरी को उन्होंने ईमेल के जरिए 8 से 17 जनवरी तक आकस्मिक अवकाश का आवेदन भेजा, लेकिन विभागीय सिम कार्यालय में जमा नहीं किया। इसके बाद भी वे लगातार अनुपस्थित रहे और 17 जनवरी को फिर ईमेल भेजकर 18 जनवरी से 19 फरवरी तक उपार्जित अवकाश की मांग की। विभाग ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए स्पष्टीकरण मांगा, लेकिन उनका जवाब नहीं आया। पूरे मामले को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए एनबीपीडीसीएल मुख्यालय ने जेई को निलंबित कर दिया है।
लेखक के बारे में
Mukesh Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


