सशक्त स्थायी समिति का चुनाव 25 से 31 मई के बीच

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर में नगर निगम समेत 11 नगर निकायों में स्थायी समिति का चुनाव 25 से 31 मई के बीच होगा। चुनाव की प्रक्रिया में गुप्त मतदान से वार्ड पार्षदों के बीच से सदस्य चुने जाएंगे। चुनाव प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की जाएगी।

सशक्त स्थायी समिति का चुनाव 25 से 31 मई के बीच

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम समेत जिले के 11 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति का चुनाव 25 से 31 मई के बीच होगा। इस संबंध में नगर विकास व आवास विभाग ने डीएम सह जिला निर्वाचन अधिकारी (नगरपालिका) सुब्रत कुमार सेन को पत्र भेजा है। इससे पूर्व 17 व 18 अप्रैल को होने वाले चुनाव को स्थगित कर दिया गया था।

चुनाव प्रक्रिया

दरअसल, राज्य सरकार के अधिनियम में संशोधन के बाद पहली बार निकायों में समिति सदस्यों का चुनाव होगा। गुप्त मतदान से वार्ड पार्षदों के बीच से ही सदस्य चुने जाएंगे। समिति के सभी पदों के लिए एक ही समय में अलग-अलग निर्वाचन होगा। नामांकन से लेकर शपथ दिलाने तक की कार्रवाई सुबह आठ बजे शुरू होकर बिना विराम के पूरी की जाएगी। जिले के नगर निकायों में मुजफ्फरपुर नगर निगम के अलावा मोतीपुर, कांटी व साहेबगंज नगर परिषद और मुरौल, तुर्की, सकरा, माधोपुर सुस्ता, बरूराज, मीनापुर व सरैया नगर पंचायत शामिल हैं।

नगर निगम में मतदान

नगर निगम : सात सीटों के लिए 46 पार्षद करेंगे मतदान

निगम की सशक्त स्थायी समिति की सात सीटों के लिए चुनाव होगा। कुल 49 वार्ड हैं। हालांकि, 46 पार्षद ही मतदान में शामिल होंगे। वार्ड 20 के पार्षद संजय केजरीवाल इस्तीफा दे चुके हैं। इसके अलावा हाल ही में समिति के सदस्य वार्ड 25 के पार्षद उमाशंकर पासवान और वार्ड आठ की पार्षद रौशन खातून का निधन हो गया है। वर्तमान में समिति के सदस्यों में राजीव पंकू, केपी पप्पू, अमित रंजन, अभिमन्यु चौहान, सुरभि शिखा और कन्हैया गुप्ता शामिल हैं। बदले हालात में समिति के निर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण के साथ ही पहले से मनोनीत सशक्त स्थायी समिति विघटित हो जाएगी।

पांच अहम प्रक्रिया

::::::::::: पांच अहम प्रक्रिया ::::::::::::

1.) वीडियोग्राफी : निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी होगी। उससे जुड़े सभी अभिलेख अगले आम निर्वाचन या किसी न्यायिक कार्यवाही के पूर्ण होने तक सुरक्षित रखे जाएंगे।

2.) नामांकन : नामांकन के तत्काल बाद रिक्तियों के अनुसार वर्णानुक्रम में मतपत्र तैयार होगा। फिर गुप्त मतदान होगा।

3.) मतगणना : मतदान खत्म होने के ठीक बाद वार्ड पार्षदों के समक्ष मतपेटियों को खोल कर मतगणना की जाएगी।

4.) प्रमाण पत्र : अधिकतम मत पाने वाले पार्षद को निर्वाचित घोषित करते हुए प्रमाण पत्र निर्गत किया जाएगा।

5.) शपथ ग्रहण : निर्वाचन की प्रक्रिया समाप्त होने के तत्काल बाद निर्वाचित सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।

सामान्य प्रश्न

नगर निगम की स्थायी समिति के चुनाव कब होंगे?
नगर निगम समेत जिले के 11 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति का चुनाव 25 से 31 मई के बीच होगा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।