Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsElection Vehicle Acquisition Guidelines Issued in Muzaffarpur
चुनाव आयोग का आदेश, चुनाव ड्यूटी वाले ड्राइवर नहीं खा सकेंगे पान मसाला

चुनाव आयोग का आदेश, चुनाव ड्यूटी वाले ड्राइवर नहीं खा सकेंगे पान मसाला

संक्षेप:

मुजफ्फरपुर में विधानसभा चुनाव के लिए वाहनों का अधिग्रहण किया जा रहा है। वाहन मालिकों को निर्देश दिए गए हैं कि चालक पान-मसाला और गुटखा न खाएं। परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि चुनाव ड्यूटी के लिए बड़े...

Oct 13, 2025 06:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

विधानसभा चुनाव के लिए वाहनों का अधिग्रहण किया जा रहा है। चुनाव में अधिग्रहण होने वाले वाहनों के मालिकों को दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। इसमें गाड़ियों के चालक को पान-मसाला व गुटखा नहीं खाने के लिए कहा जा रहा है। इसे चुनाव आयोग का आदेश बताया जा रहा है। परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि चुनाव ड्यूटी में दूसरे प्रदेशों से बड़े अधिकारी व सुरक्षा बल के जवान आ रहे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

राज्य की गरिमा को ध्यान में रखते हुए उनसे संयमित व्यवहार के लिए कहा जा रहा है। इसके लिए चालकों को विशेष तौर पर ट्रेनिंग भी दी जाएगी। उन्हें बताया जाएगा कि अगर अधिकारी फोन पर बात करते हैं तो उनकी बातें बाहरी व्यक्तियों को नहीं बताएं। किसी मुद्दे पर बात करते हुए वाहन चालक अपनी राय अधिकारियों के सामने नहीं रखें। बता दें, मतदान के लिए जिले में तीन डिस्पैच सेंटर बनाये गये है। आरडीएस कॉलेज परिसर, जिला स्कूल और एमआइटी को डिस्पैच सेंटर बनाया गया है। यहां से विधानसभा वार गाड़ियों का डिस्पैच होगा।