Muzaffarpur News: बांध टूटने की अफवाह पर घर से निकली बुजुर्ग महिला लापता
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Muzaffarpur News: सरैया के रतनपुरडीही में बुधवार को बांध टूटने की अफवाह के कारण 61 वर्षीय बुजुर्ग महिला दुलारी देवी लापता हो गईं। उसने घर से बाहर निकलकर नदी की ओर जाने का निर्णय लिया। परिवार ने संभावित डूबने की आशंका जताई है। उसकी तलाश जारी है, लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।

Muzaffarpur News: सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। रतनपुरडीही में बुधवार को बांध टूटने की अफवाह पर ग्रामीणों के साथ घर से निकली बुजुर्ग महिला लापता हो गईं। वह जगरनाथ राय की पत्नी दुलारी देवी (61) हैं। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई अता-पता नहीं चला। परिजनों ने नदी में डूबने की आशंका जताई है। जगरनाथ राय ने बताया कि जयमल डुमरी में बांध टूटने की सूचना के बाद से दुलारी देवी डरी हुई थी। वह बार-बार कह रही थी कि कहीं यहां का भी बांध नहीं टूट जाए। वह सुरक्षित स्थान पर जाने की बात कहने लगी। बुधवार की शाम रतनपुरडीही बांध टूटने की किसी ने अफवाह फैला दी, जिसके बाद दुलारी देवी अन्य महिला-पुरुषों के साथ घर से निकलकर घर के समीप स्थित नदी के बांध की ओर चली गई।

