बाइक की ठोकर से बुजुर्ग महिला की मौत
मोतीपुर में नरियार नवादा के पास एनएच 27 पर सड़क पार कर रही 54 वर्षीय बुजुर्ग महिला सहोदरी देवी को बाइक सवार ने ठोकर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिवार ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई।

मोतीपुर। नरियार नवादा के समीप एनएच 27 पर गुरुवार को सड़क पार कर रही बुजुर्ग महिला को बाइक सवार ने ठोकर मार दी। हादसे में दुःखा सहनी की पत्नी सहोदरी देवी (54) की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। मामले को लेकर परिजनों ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ थाना में आवेदन दिया है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सहोदरी देवी सड़क पार कर रही थी। तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने ठोकर मार दी। थानेदार संजीव कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
परिजनों ने देर शाम तक शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


