पेड़ से लटका बुजुर्ग का शव मिला, हत्या की आशंका

Mar 02, 2026 07:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मोतीपुर के मठिया क्षेत्र में एक बुजुर्ग का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक बालदेव महतो (60) थे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानेदार ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या प्रतीत होती है और मामले की छानबीन जारी है।

पेड़ से लटका बुजुर्ग का शव मिला, हत्या की आशंका

मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। राजेपुर ओपी क्षेत्र के मठिया (सरैया) खजूर बन्नी में सोमवार को पेड़ से लटका बुजुर्ग का शव मिला। मृतक बरुराज थाना क्षेत्र के गोखुल हरदेव राय टोला निवासी बालदेव महतो (60) थे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। शव मिलने की सूचना पर थानेदार नीरज कुमार सिंह मौके पर पहुंचकर छानबीन की। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से नमूने लिए, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। मृतक बालदेव महतो की पुत्रवधू विनीता देवी ने पुलिस को बताया कि ससुर अहले सुबह करीब पांच बजे घर से निकले थे। लगभग दस बजे कुछ लोगों ने बताया कि बालदेव महतो का शव खजूर बन्नी में एक पेड़ से लटका हुआ है।

भागी-भागी वहां पहुंची तो देखकर दंग रह गई। बताया कि ससुर की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। उन्होंने हत्या की आशंका जताई है। बालदेव को तीन पुत्र हैं, जो बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। थानेदार ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या प्रतीत होती है, वैसे पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का खुलासा हो सकेगा। परिजनों की ओर से आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।