मोतीपुर : डंडा नदी में डूबा बुजुर्ग, लापता

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मोतीपुर के महमदपुर बलमी गांव के पास डंडा नदी में मवेशी को नहलाने गए 65 वर्षीय शंकर ठाकुर डूब गए। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने खोजबीन की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। अंधेरे के कारण रविवार को फिर से...

मोतीपुर : डंडा नदी में डूबा बुजुर्ग, लापता

मोतीपुर। महमदपुर बलमी गांव के पास डंडा नदी में शनिवार को मवेशी को नहलाने ले गए शंकर ठाकुर (65) डूब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम  की मदद से देर शाम तक नदी में खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि मवेशी नदी के उस पार चली गई थी, जिसे लाने के लिए शंकर ठाकुर गए थे। थानाध्यक्ष राजन कुमार पांडेय ने बताया कि अंधेरा हो जाने के कारण रविवार सुबह फिर से तलाशी अभियान चलाया जाएगा। इधर, शंकर ठाकुर के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।