मोतीपुर : नहर किनारे झाड़ी में बुजुर्ग का शव मिला
मोतीपुर के पाना छपरा गांव स्थित तिरहुत गंडक नहर के किनारे सोमवार को एक बुजुर्ग का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घटनास्थल से एक कंबल बरामद किया। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।

मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के पाना छपरा गांव स्थित तिरहुत गंडक नहर किनारे झाड़ी में सोमवार को बुजुर्ग का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। घटनास्थल से पुलिस ने एक कंबल बरामद किया है। शव मिलने की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मृतक शर्ट और पैंट पहन रखा था। थानेदार ने बताया कि शव की पहचान नहीं हुई है। आसपास के लोगों को फोटो उपलब्ध कराया गया है। 36 घंटे तक पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखा जाएगा, जिसके बाद अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। थानेदार ने अन्यत्र जगह हत्या कर शव को नहर किनारे फेंकने की आशंका जताई है, फिलहाल कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


