ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरमोतीपुर में भूमि विवाद में महिला की हत्या का प्रयास

मोतीपुर में भूमि विवाद में महिला की हत्या का प्रयास

थाना क्षेत्र के कोदरकट्टा गांव में भूमि विवाद को लेकर एक गुट के लोगों ने महिला की बेरहमी से पिटाई की। साथ ही गला दबाकर कर हत्या करने का प्रयास...

मोतीपुर में भूमि विवाद में महिला की हत्या का प्रयास
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरFri, 23 Mar 2018 09:43 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना क्षेत्र के कोदरकट्टा गांव में भूमि विवाद को लेकर एक गुट के लोगों ने महिला की बेरहमी से पिटाई की। साथ ही गला दबाकर कर हत्या करने का प्रयास किया। इस मामले में पीड़ित महिला शांति कुंवर ने शुक्रवार को एफआईआर दर्ज कराई है। घायल महिला का इलाज पीएचसी में कराया गया। इस बाबत पीड़ित महिला स्व. योगेंद राय की पत्नी शांति कुंवर ने पड़ोस के महेंद्र राय, संगीता देवी, काजल कुमारी, रूपा कुमारी, अमरदीप कुमार, राजा कुमार व छोटी कुमारी को आरोपित किया है। आरोप है कि वह घर में खाना बनाने के बाद दरवाजे से निकली ही थी कि आरोपित गाली गलौज करते हुए पिटाई करने लगा व जमीन पर पटक कर गला दबाकर कर जान मारने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे और मेरी जान बचाई। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुभाष प्रसाद ने बताया कि पीड़िता के बयान पर एफआईआर दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें