ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरबेटी को जन्म देने पर विवाहिता को जिंदा जलाने का प्रयास

बेटी को जन्म देने पर विवाहिता को जिंदा जलाने का प्रयास

बेटी को जन्म देने से नाराज ससुराल वालों ने गुरुवार को विवाहिता को जिंदा जलाने का प्रयास किया। आसपास के लोगों के जुटने पर उसकी जान बची। पीड़िता का सदर अस्पताल में इलाज कराया गया। मामला सदर थाना के...

बेटी को जन्म देने पर विवाहिता को जिंदा जलाने का प्रयास
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरFri, 16 Nov 2018 01:21 AM
ऐप पर पढ़ें

बेटी को जन्म देने से नाराज ससुराल वालों ने गुरुवार को विवाहिता को जिंदा जलाने का प्रयास किया। आसपास के लोगों के जुटने पर उसकी जान बची। पीड़िता का सदर अस्पताल में इलाज कराया गया। मामला सदर थाना के पताही का है। पीड़िता विभा ठाकुर का मायका सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर थाना के बंगाही में है। वहीं सदर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों का मामला गुजरात कोर्ट में चल रहा है। जिंदा जलाने के प्रयास की घटना के बारे में कहा कि इस तरह की सूचना नहीं मिली है।

इधर, पीड़िता का कहना है कि उसने थाने पर जाकर शिकायत की, लेकिन पुलिस ने शिकायत लेने से इंकार कर दिया। उसने बताया कि चार साल पहले शादी हुई थी। एक पुत्री को जन्म दी। पुत्री के जन्म के बाद से पति प्रताड़ित करने लगा और बातचीत करना बंद कर दिया। बीते शनिवार को सदर थाने पहुंचकर लिखित शिकायत की थी। गुरुवार को वह अपनी मां और भाई के साथ ससुराल पहुंची जहां ससुराल वालों ने घर में घुसने से रोक कर दिया। बाद में ग्रामीणों के दबाव पर घर में रहने दिया। ग्रामीणों के जाते ननद और ननदोई समेत सभी ससुराल वालों ने कमरे में बंदकर मारपीट शुरू कर दी। केरोसिन उड़ेल जलाने का प्रयास किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें