भवन के कारण खगड़िया में रहकर पढ़ेंगी मुजफ्फरपुर की बेटियां
सीतामढ़ी की बेटियों को खगड़िया और सहरसा में रहकर पढ़ाई करनी होगी। यह समस्या 16 जिलों की पिछड़ा अति पिछड़ा वर्ग की बेटियों के लिए है। विद्यालयों की भवन कमी से नामांकन में कठिनाई हो रही है। नए सत्र में 2000 से अधिक सीटों पर नामांकन के लिए आवेदन शुरू होगा।

मुजफ्फरपुर। अनामिका, प्रमुख संवाददाता मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी की बेटियों को पढ़ने के लिए खगड़िया और सहरसा में रहना पड़ेगा। यह केवल दो जिलों की समस्या नहीं है, बल्कि 16 जिलों की पिछड़ा अति पिछड़ा वर्ग की बेटियां इसे झेल रही हैं। पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय प्लस टू विद्यालयों के लिए भवन की कमी से कठिनाई हो रही है। सूबे के 16 जिलों के कन्या आवासीय विद्यालय दूसरे जिलों में चल रहे हैं। 2026-27 सत्र में नामांकन को लेकर अभी निर्देश जारी किया गया है। इन विद्यालयों में कक्षा छह से नवीं में नामांकन को लेकर आवेदन की मांग की गई है। मुजफ्फरपुर का आवासीय विद्यालय खगड़िया में संचालित हो रहा है।
इसकी वजह से मुजफ्फरपुर समेत अन्य जिलों में सीटें खाली रह जा रही हैं। इन जिलों के विद्यालय चल रहे दूसरे जिले में भोजपुर का विद्यालय रोहतास में, जमुई का मुंगेर में, कटिहार का पूर्णिया में, लखीसराय का शेखपुरा में, मधुबनी का दरभंगा में, पूर्वी चंपारण का प.चंपारण में, पटना का जहानाबाद में, छपरा का सीवान में, शिवहर का मधेपुरा में, बेगूसराय और वैशाली का समस्तीपुर में संचालित हो रहा है। इसमें जमुई, बेगूसराय, बांका, पूर्वी चंपारण का आवासीय विद्यालय अपने जिले में बन रहे भवन में मई तक शिफ्ट हो जाने की संभावना है। विद्यालय भवन को तोड़कर बनाने की चल रही प्रक्रिया जिले के कल्याण अधिकारी अमरेन्द्र मिश्र ने बताया कि पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय विद्यालय का भवन जीर्ण-शीर्ण हो चुका था। भवन परित्यक्त होने के कारण बच्चियों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया। भवन तोड़कर बनाने की प्रक्रिया चल रही है। नए सत्र में कक्षा छह से नवीं तक में नामांकन के लिए आवेदन लिया जाएगा। नामांकन से कतरा रहे अभिभावक, आवेदन को अभियान मुजफ्फरपुर ही नहीं, अन्य जिलों में भी अलग-अलग कक्षा में सीट खाली रह जा रही है। दूसरे जिले में संचालित हो रहे आवासीय विद्यालयों में यह समस्या अधिक आ रही है। इस वजह से अभिभावक बच्चियों के नामांकन से भी कतरा रहे हैं। इसबार आवेदन कराने के लिए प्रखंड स्तर पर अभियान भी चलाया जा रहा। कल्याण अधिकारी ने कहा कि विकास मित्रों को भी इसका जिम्मा दिया गया है। दो हजार सीटों पर नामांकन के लिए आवेदन आज से सूबे के आवासीय विद्यालयों में दो हजार से अधिक सीटों पर नामांकन होना है। इसके लिए शनिवार से आवेदन शुरू होगा। एक मार्च को परीक्षा होनी है। कक्षा छह में 1560 सीटें हैं। सातवीं में 336, आठवीं में 114, नवीं में 149 सीटें हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




