शहर से लेकर विभिन्न प्रखंडों में कार्यरत टोला सेवक और शिक्षण सेवियों का आक्रोश मानदेय को लेकर गुरुवार को फूट पड़ा। महादलित शिक्षा सेवक और तालिमी शिक्षण सेवियों ने अपनी मांगों को लेकर आक्रोश मार्च निकाला। महादलित शिक्षा सेवक संघ के बैनर तले शिक्षण सेवियों ने प्रदर्शन किया और मार्च निकाला। विभिन्न प्रखंडों से शिक्षण सेवी साक्षरता कार्यालय पहुंचे। यहां से कलेक्ट्रेट होते हुए आक्रोश मार्च निकाला। तालिमी शिक्षण सेवी अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी भी कर रहे थे। टोला सेवकों ने कहा कि हमारे मानदेय में एक हजार रुपये की वृद्धि कर हमारे साथ विश्वासघात किया गया है। सरकार हमारे साथ अन्याय कर रही है। अब हम चुप नहीं बैठेंगे।
अगली स्टोरी