Muzaffarpur News: मणिभूषण शर्मा फिर बने पैक्स अध्यक्ष
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Muzaffarpur News: मोतीपुर में बरियारपुर पूर्वी पैक्स चुनाव का परिणाम घोषित हुआ। निवर्तमान अध्यक्ष मणिभूषण शर्मा ने उमेश कुमार चौधरी को 421 वोटों से हराकर जीत हासिल की। मणिभूषण शर्मा को कुल 674 वोट मिले। निर्वाचन अधिकारी अरविंद कुमार गुप्ता ने उन्हें प्रमाणपत्र सौंपा। मतदान गुरुवार को हुआ था, जिसके बाद मतगणना देर रात तक चली।

Muzaffarpur News: मोतीपुर। बरियारपुर पूर्वी पैक्स चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया। निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष मणिभूषण शर्मा ने प्रतिद्वंद्वी उमेश कुमार चौधरी को 421 मतों से पराजित किया। मणिभूषण शर्मा को 674 मत मिले। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ अरविंद कुमार गुप्ता ने विजयी प्रत्याशी को प्रमाणपत्र सौंपा। इससे पहले गुरुवार को मतदान हुआ। इसके बाद प्रखंड मुख्यालय सभागार में देर रात तक मतगणना हुई।


