पीजी -हॉस्टल में ई लाइब्रेरी भी खोली जाएगी

Mrityunjay Kumar हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर में बीआरएबीयू के गर्ल्स और ब्वॉयज पीजी हॉस्टलों में ई लाइब्रेरी खोली जाएगी। विवि प्रशासन मनोरंजन भवन और एक कमरे में इसे स्थापित करने की योजना बना रहा है। इसके साथ ही स्नातक छात्रों के लिए उद्योगों में इंटर्नशिप कराने की भी योजना है।

पीजी -हॉस्टल में ई लाइब्रेरी भी खोली जाएगी

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू के गर्ल्स और ब्वॉयज पीजी हॉस्टलों में ई लाइब्रेरी खोली जाएगी। विवि नियोजन पदाधिकारी ने इसके लिए जगह मांगी है।सूत्रों ने बताया कि विवि प्रशासन पीजी गर्ल्स हॉस्टल में बंद पड़े मनोरंजन भवन और ब्वॉयज हॉस्टल के एक कमरे में ई लाइब्रेरी खोलने का प्रस्ताव तैयार कर रहा है। इसके अलावा स्नातक के छात्रों को एईडीपी कार्यक्रम के तहत उद्योगों में इंटर्नशिप कराने की भी योजना बन रही है। इसके लिए राज्य सरकार के साथ शुक्रवार को एक ऑनलाइन बैठक विवि के अधिकारियों की हुई। सरकार ने कहा कि इसके लिए विवि अपने क्षेत्र के उद्योगों से एमओयू करे और वहां छात्रों को इंटर्नशिप के लिए भेजे।

Mrityunjay Kumar

लेखक के बारे में

Mrityunjay Kumar

शॉर्ट बायो: मृत्युंजय कुमार पिछले 17 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में हेल्थ और हायर एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

परिचय एवं अनुभव
मृत्युंजय कुमार, जिन्हें पत्रकारिता में 17 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में हेल्थ और हायर एजुकेशन की रिपोर्टिंग कर रहे हैं। 2021 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।

करियर का सफर
मृत्युंजय ने अपने करियर की शुरुआत 2009 में हिन्दुस्तान पटना से की। इसके बाद नई दुनिया दिल्ली, अमर उजाला नोएडा और गोरखपुर, हिन्दुस्तान गोरखपुर, दैनिक जागरण पटना, हिन्दुस्तान भागलपुर, प्रभात खबर मुजफ्फरपुर और अब हिन्दुस्तान मुजफ्फरपुर में काम कर रहे हैं। वर्ष 2014 में दैनिक जागरण में इन्हें डिजिटल बिहार प्रभारी बनाया गया। इसके बाद दैनिक जागरण पटना के सिटी जागरण टीम का प्रभारी बनाया गया।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
पीजी हिन्दी, दिल्ली विश्वविद्यालय और प्रिंट पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा।

विशेषज्ञता
हेल्थ, एजुकेशन, कला संस्कृति, साहित्य

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।