बोचहां में बदमाशों ने महिला से मंगलसूत्र छीना

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

न्यू बोचहां मार्केट में एक महिला के मंगलसूत्र को छीन लिया गया। तीन बदमाशों ने बाइक पर सवार होकर घटना को किया था। पीड़िता ने पुलिस को आवेदन दिया है और जांच जारी है।

बोचहां में बदमाशों ने महिला से मंगलसूत्र छीना

बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता। न्यू बोचहां मार्केट स्थित दुर्गा स्थान गली में शुक्रवार दोपहर करीब 2.30 बजे बदमाशों ने महिला के गले से मंगलसूत्र छीन लिया। एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। वारदात के बाद बखरी चौक की तरफ भाग गए। पीड़िता गायघाट थाना क्षेत्र के खजुरी निवासी चंदन कुमार की पत्नी पिंकी कुमारी ने बोचहां थाना में आवेदन दिया है। उसने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को बोचहां मार्केट आई थी। दुर्गा मंदिर के समीप स्थित गली में कपड़ा खरीदने जा रही थी। सड़क पार करने के दौरान बाइक सवार तीन बदमाश आए। एक ने गले में हाथ डालकर सोने का मंगलसूत्र व लॉकेट छीन लिया।

थानेदार ने बताया कि आवेदन मिला है। जांच की जा रही है। आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Mumtaz Ahmed

लेखक के बारे में

Mumtaz Ahmed

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।