Muzaffarpur News: शराब के नशे में पूर्व विधायक के नाम का शिलापट्ट तोड़ा

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

Muzaffarpur News: - पूर्व विधायक के निजी सचिव ने कराई प्राथमिकी - घटना नगर थाना क्षेत्र

Muzaffarpur News: शराब के नशे में पूर्व विधायक के नाम का शिलापट्ट तोड़ा

Muzaffarpur News: ​मुजफ्फरपुर, हिप्र। नगर थाना क्षेत्र स्थित मोतीझील इलाके की शाहपेन गली में शराब के नशे में धुत एक युवक ने पूर्व नगर विधायक बिजेंद्र चौधरी के नाम का उद्घाटन शिलापट्ट तोड़ दिया। मामले को लेकर पूर्व नगर विधायक के निजी सचिव सुनील कुमार उर्फ छोटन ने सोमवार को नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। ​ थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार, सुनील कुमार ने बताया कि रविवार की रात लगभग 11 बजे मोतीझील स्थित शाहपेन गली में सड़क व नाला निर्माण का शिलापट्ट लगा हुआ था। यह निर्माण कार्य पूर्व नगर विधायक बिजेंद्र चौधरी के नाम से कराया गया था।

स्थानीय राहुल कुमार शराब के नशे में धुत होकर वहां पहुंचा और उसने शिलापट्ट को तोड़ दिया। आरोप है कि जब इसका विरोध किया गया तो राहुल कुमार ने पूर्व विधायक के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। स्थानीय लोगों का भी कहना है कि आरोपी राहुल कुमार अक्सर शराब का सेवन करता है। मोहल्ले में अशांति फैलाता है। जब भी स्थानीय लोग या मोहल्लेवासी उसे समझाने का प्रयास करते हैं तो वह उनसे झगड़ा करने पर उतारू हो जाता है। नगर थानेदार जयप्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में आवेदन की जांच कर आरोपित के नाम-पते का सत्यापन किया जा रहा है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsमुजफ्फरपुरMuzaffarpur News: शराब के नशे में पूर्व विधायक के नाम का शिलापट्ट तोड़ा