नशे में हंगामा कर रहा ऑटो चालक गिरफ्तार
Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर के भगवानपुर प्रभात नगर मोहल्ला में एक शराबी ऑटो चालक को गिरफ्तार किया गया। चालक राजू कुमार ने बीच सड़क पर ऑटो लगा रखा था, जिससे हंगामा हुआ। मोहल्ले के धीरज कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने डायल 112 पर कॉल करने के बाद उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।

मुजफ्फरपुर, प्रसं। सदर थाना के भगवानपुर प्रभात नगर मोहल्ला में बुधवार रात बीच सड़क पर ऑटो लगाकर हंगामा कर रहे चालक को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ मोहल्ला के ही धीरज कुमार ने एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि वह ड्यूटी जाने के लिए निकले। चालक राजू कुमार गली में बीच सड़क पर ऑटो लगा रखा था। उसे ऑटो हटाने के लिए कहने पर हंगामा करने लगा। डायल 112 को कॉल कर उसे गिरफ्तार कराया गया। पुलिस ने आरोपित को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


