Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsDrug Trafficking Bust Muzaffarpur Police Arrests Heroin Smugglers Linked to Manipuri Syndicate
भाई संग हरिनाथ गैंग के लिए हेरोइन तस्करी करता था राजेश्वर

भाई संग हरिनाथ गैंग के लिए हेरोइन तस्करी करता था राजेश्वर

संक्षेप:

17 नवंबर को मुजफ्फरपुर के बैरिया बस स्टैंड के पास 1.16 किलो हेरोइन के साथ राजेश्वर पंडित को गिरफ्तार किया गया। वह अपने भाई कामेश्वर और ग्रामीण राकेश महतो के साथ मणिपुर से हेरोइन की तस्करी करता था। पूनम देवी को भी गिरफ्तार किया गया, जो हरिनाथ राय गैंग से जुड़ी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Nov 22, 2025 12:51 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर, हिप्र। बैरिया बस स्टैंड के पास 17 नवंबर को 1.16 किलो हेरोइन संग गिरफ्तार पूर्वी चंपारण के घरहरवा निवासी राजेश्वर पंडित अपने छोटे भाई कामेश्वर पंडित के साथ मिलकर मणिपुर से हेरोइन की तस्करी करता था। उसका ग्रामीण राकेश महतो मणिपुर में सहयोग करता था। ये सभी मोतिहारी जेल में बंद हरिनाथ राय गैंग के लिए हेरोइन की तस्करी करते थे। कामेश्वर व राकेश मणिपुर के चुड़ा चांदपुर में रहते हैं। सीमा पार के तस्करों के सिंडिकेट से वे हेरोइन की खेप लेकर कामेश्वर अपने भाई राजेश्वर को सौंपता था। राजेश्वर ने ये बातें स्वीकारी हैं। पुलिस ने राजेश्वर के साथ पूर्वी चंपारण जिला के नकरदेई थाना के भवानीपुर बाजार निवासी पूनम देवी को गिरफ्तार किया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पूनम हरिनाथ राय व सिरसिया माल निवासी स्मैक के तस्कर कादिर हुसैन गैंग से जुड़ी है। वह पहले भी मणिपुर से हेरोइन की खेप ला चुकी थी। नकरदेई थाना की पुलिस ने 19 मार्च को उसे व कादिर हुसैन को 240 ग्राम स्मैक साथ गिरफ्तार किया था। हाल ही में वह जमानत पर जेल से बाहर आई थी। हरिनाथ राय की करीबी है पूनम : पूनम देवी जेल में बंद हरिनाथ राय की करीबी है। यह गैंग का तार नेपाल, म्यांमार व बांग्लादेश के मादक पदार्थ के तस्करों के सिंडिकेट से जुड़ा हुआ है। राजेश्वर पंडित के भाई कामेश्वर व उसके ग्रामीण राकेश के माध्यम से सीमा पार से मणिपुर के चुड़ा चांदपुर के निकट स्थित कोकता नामक स्थान पर हेरोइन व अन्य मादक पदार्थों को जमा किया जाता था। इसके बाद राजेश्वर व पूनम वहां से इसे लाकर हरिनाथ गैंग को सौंप देते थे। इसके बदले दोनों को प्रति खेप 50 हजार रुपये मिलते थे। एसडीपीओ नगर-दो विनीता सिन्हा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इस गैंग के नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। इस नेटवर्क से जुड़े तस्करों को गिरफ्तार किया जाएगा।