ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरचार माह बाढ़ग्रस्त रहने वाले औराई में सूखे के हालात, खेतों में पड़ीं दरारें

चार माह बाढ़ग्रस्त रहने वाले औराई में सूखे के हालात, खेतों में पड़ीं दरारें

बरसात में हर साल बाढ़ से घिरे रहने वाले मुजफ्फरपुर के औराई और कटरा प्रखंड में अभी धूल उड़ रही है। औराई बागमती, लखनदेई, मनुषमारा, जोंका व कोयला...

चार माह बाढ़ग्रस्त रहने वाले औराई में सूखे के हालात, खेतों में पड़ीं दरारें
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरFri, 19 Aug 2022 01:51 AM
ऐप पर पढ़ें

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता।

बरसात में हर साल बाढ़ से घिरे रहने वाले मुजफ्फरपुर के औराई और कटरा प्रखंड में अभी धूल उड़ रही है। औराई बागमती, लखनदेई, मनुषमारा, जोंका व कोयला नदियों से घिरा है, जो हर साल यहां बाढ़ लाती है, वहीं कटरा में सबसे ज्यादा तबाही बागमती मचाती है। इस बार यहां सूखे जैसे हालात हैं।

जिन लोगों के पास पटवन की व्यवस्था है, उनके धान की फसल की स्थिति तो संतोषजनक है, लेकिन बाकी किसानों की हालत खराब है। उनके धान के खेत में दरारें पड़ चुकी हैं। अब तक सरकार की तरफ से भी डीजल अनुदान छोड़कर अन्य किसी तरह के लाभ की घोषणा नहीं की गई है। किसानों का कहना है कि अब बारिश हो भी जाती है तो भी धान की फसल अच्छी नहीं हो पाएगी। प्रखंड के बुजुर्ग बताते हैं कि यह उनकी याददाश्त में पहली बार है, जब यहां सूखा पड़ा है। 15 साल पहले बागमती के दोनों तरफ तटबंध बनने से पूर्व यह इलाका 3-4 महीने तक पूरी तरह बाढ़ग्रस्त रहता था। अब भी बाढ़ का पानी आता है, पर स्थिति उतनी भयावह नहीं होती है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें