पिकअप वैन के चालक के साथ मारपीट-छिनतई, एक गिरफ्तार

Arun Kumar Jha हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर में गरहां चौक के पास एक निजी विद्यालय के समीप, एक आर्केस्ट्रा ट्रॉली के चालक के साथ मारपीट की गई। आरोपियों ने चालक से सोने की हनुमानी लूट ली और उसे पुल के नीचे फेंकने का प्रयास किया। चालक ने एफआईआर दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पिकअप वैन के चालक के साथ मारपीट-छिनतई, एक गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गरहां चौक स्थित एक निजी विद्यालय के समीप आर्केस्ट्रा ट्रॉली पिकअप वैन को रोककर उसके चालक के साथ मारपीट की गई। मारपीट के बाद उसके गले से सोने की हनुमानी निकाल ली गई। इसके बाद चालक को पुल के नीचे फेंकने का प्रयास किया। इस संबंध में चालक गरहां थाना क्षेत्र के सुरियाही गांव के सुनील कुमार ने एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें सनाठी गांव के सचिन कुमार को आरोपित बनाया है। पुलिस ने सचिन को गिरफ्तार कर लिया।एफआईआर में चालक सुनील कुमार ने कहा है कि दस मई की रात लगभग 12 बजे वह सीतामढ़ी से पिकअप लेकर आ रहा था।

गरहां में एक निजी विद्यालय के समीप सचिन ने रोड पर खड़े होकर पिकअप रोक दी। गाली-गलौज करते हुए सचिन कॉलर पकड़ कर पिकअप से खींच कर नीचे ले आया और मारपीट करने लगा। उसने 15-20 अन्य को भी बुला लिया। सभी मिलकर उसके साथ मारपीट की और पुल के नीचे फेंकने का प्रयास करने लगे वह किसी तरह जान बचाकर भाग निकला। उसी समय पुलिस गश्ती दल वहां पहुंची तो सभी भाग निकले

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Arun Kumar Jha

लेखक के बारे में

Arun Kumar Jha

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।