पत्नी को रखने से किया इनकार, थाना पर हाईवोल्टेज ड्रामा

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुशहरी के एक गांव में, शादी के छह महीने बाद पति ने पत्नी को रखने से इनकार कर दिया। पंचायत और ग्रामीणों के प्रयासों के बावजूद कोई समाधान नहीं निकला। शनिवार को पीड़ित परिवार ने मुशहरी थाना में हाई वोल्टेज ड्रामा किया। मामले की जांच चल रही है।

पत्नी को रखने से किया इनकार, थाना पर हाईवोल्टेज ड्रामा

पत्नी को रखने से किया इनकार, थाना पर हाईवोल्टेज ड्रामा पत्नी को रखने से किया इनकार, थाना पर हाईवोल्टेज ड्रामामुशहरी, हिसं। थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी के छह महीने बाद पति ने पत्नी को अपने साथ रखने से इनकार कर दिया। ग्रामीणों के समझाने-बुझाने और पंचायत के बावजूद कोई समाधान नहीं निकला तो पीड़ित परिवार ने शनिवार को मुशहरी थाना परिसर में दिनभर हाई वोल्टेज ड्रामा किया। थानेदार सुबोध कुमार मेहता ने बताया कि दोनों पक्षों की बातें सुनी गई हैं। आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। लड़की के परिजन ने बताया कि 14 मई 2025 को दोनों परिवारों की सहमति से निकाह हुआ था।

विवाह के समय लड़का पक्ष ने नया घर बनाने का हवाला देते हुए लड़की को साथ ले जाने के लिए 6 महीने का समय मांगा था। पंचायत के मुखिया, सरपंच और ग्रामीणों की मौजूदगी में 11 मई 2026 तक का समय तय किया गया था। आरोप है कि निर्धारित समय समाप्त होने से दो दिन पहले ही लड़का और उसके स्वजन घर छोड़कर चले गए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।