ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरडॉ. सिन्हा ने संभाला रामेश्वर कॉलेज के प्राचार्य का पदभार

डॉ. सिन्हा ने संभाला रामेश्वर कॉलेज के प्राचार्य का पदभार

रामेश्वर कॉलेज में नये प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को पदभार संभाल लिया। वे इसी कॉलेज में अंग्रेजी के प्रोफेसर हैं। तत्कालीन...

डॉ. सिन्हा ने संभाला रामेश्वर कॉलेज के प्राचार्य का पदभार
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरFri, 01 Jan 2021 09:14 PM
ऐप पर पढ़ें

रामेश्वर कॉलेज में नये प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को पदभार संभाल लिया। वे इसी कॉलेज में अंग्रेजी के प्रोफेसर हैं। तत्कालीन प्राचार्य डॉ. ओम प्रकाश सिंह ने उन्हें कार्यभार सौंपा। प्राचार्य के रूप में योगदान देने के बाद उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण करीब दस महीने बाद अब कक्षाओं में पढ़ाई शुरू होने जा रही है। ऐसे में समय से कक्षाओं का संचालन कर इन्हें व्यवस्थित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक महीने का समय है। 31 जनवरी को वे रिटायर हो रहे हैं। बावजूद इसके कॉलेज में तीन जर्नलिज्म के कोर्स को फिर से शुरू करने की कोशिश की जाएगी। प्राचार्य ने कहा कि डिप्लोमा, स्नातक व पीजी स्तर पर पूर्व में मंजूरी है। इन कोर्सों को शुरू करने के लिए विवि को पत्र भेजा जाएगा। वहीं, कॉलेज के लैब को दुरुस्थ कर नियमित कक्षाएं शुरू कराई जाएंगी। वे पटना विवि से पीजी व पीएचडी हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें