ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरपुण्यतिथि पर याद किए गए डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

पुण्यतिथि पर याद किए गए डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

भारत के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि रविवार को शहर से लेकर गांव तक विभिन्न संगठनों व दलों के लोगों ने मनाई। उनके चित्र पर...

पुण्यतिथि पर याद किए गए डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरSun, 28 Feb 2021 09:20 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि रविवार को शहर से लेकर गांव तक विभिन्न संगठनों व दलों के लोगों ने मनाई। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके बताए रास्ते पर चलने का सभी ने संकल्प लिया। इस क्रम में नागरिक मोर्चा ने पुण्यतिथि पर सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर भारत माता नमन स्थल पर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान डॉ. राजेंद्र प्रसाद सम्मान से कई लोगों को सम्मानित किया गया। इसमें पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा, लालगंज के पूर्व विधायक केदारनाथ प्रसाद, डॉ. अरुण शाह, आशा सिन्हा, वार्ड पार्षद संजय कुमार केजरीवाल, हेमनारायण मिश्र, रामनरेश झा, सुनील कुमार, अधिवक्ता बसंत कुमार, नरेश कुमार वर्मा, सत्येन्द्र कुमार सत्येन व जयमंगल राम शामिल थे। अध्यक्षता आलोक कुमार अभिषेक ने की। धन्यवाद ज्ञापन अंजनी कुमार पाठक ने किया। मौके पर मोहन प्रसाद सिन्हा, शिवजी सहनी, महेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव भी थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें