पद्मश्री डॉ. गोपाल जी त्रिवेदी का हुआ सम्मान

Feb 05, 2026 09:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर में एक विशेष सम्मान सभा का आयोजन किया गया, जिसमें डॉ. गोपाल जी त्रिवेदी को कृषि और विज्ञान के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा पद्म श्री 2026 से सम्मानित किया गया। सभा में उनके कार्यों की सराहना की गई और बिहार के छोटे किसानों की आय को बढ़ाने में उनके प्रयासों पर चर्चा की गई।

पद्मश्री डॉ. गोपाल जी त्रिवेदी का हुआ सम्मान

मुजफ्फरपुर, प्रसं। बंदरा के मतलुपुर स्थित डॉ. गोपाल जी त्रिवेदी के आवास पर गुरुवार को एक विशेष सम्मान सभा का आयोजन किया गया। यह सभा डॉ. त्रिवेदी को कृषि (लीची, मखाना, समेकित मत्स्यपालन) और विज्ञान के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा पद्म श्री 2026 से सम्मानित किए जाने के उपलक्ष्य में आयोजित की गई। अध्यक्षता उदय शंकर प्रसाद सिंह ने की। संचालन विमल किशोर उप्प्ल और धन्यवाद ज्ञापन बंदरा प्रखंड के अध्यक्ष अमर बाबू ने किया। मौके पर हरेराम मिश्रा, वीरचंद्र ब्रह्मचारी, महेन्द्र प्रसाद शर्मा, डॉ. गिरीजा नन्दन शर्मा आदि उपस्थित थे। वक्ताओं ने डॉ. त्रिवेदी के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनका योगदान केवल प्रयोगशालाओं तक सीमित नहीं रहा है।

उन्होंने समेकित मत्स्यपालन जैसे आधुनिक प्रयोगों के माध्यम से बिहार के छोटे किसानों की आय को दोगुना करने का व्यावहारिक मार्ग प्रशस्त किया है। लीची और मखाना अनुसंधान में उनके शोध ने वैश्विक स्तर पर पहचान बनाई है। सम्मान सभा के दौरान प्रगतिशील सीनियर सिटीजंस, मुजफ्फरपुर के भविष्य की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।