प्रभारी सचिव ने परखी व्यवस्था, लाभुकों से लिया फीडबैक

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर में जल संसाधन विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने सकरा, मुरौल और बंदरा प्रखंडों में सहयोग शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से आवेदन और उनके निष्पादन की स्थिति की जानकारी ली। सचिव ने ग्रामीणों से संवाद कर फीडबैक लिया और छात्राओं द्वारा कृषि तकनीक पर प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

प्रभारी सचिव ने परखी व्यवस्था, लाभुकों से लिया फीडबैक

मुजफ्फरपुर, हिटी। जल संसाधन विभाग के सचिव-सह-जिले के प्रभारी सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने सकरा, मुरौल और बंदरा प्रखंडों में आयोजित सहयोग शिविरों का निरीक्षण किया। सचिव ने विभागवार स्टॉलों पर पहुंचकर अधिकारियों से आवेदनों की संख्या, पोर्टल से आए मामलों और उनके निष्पादन की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने बीडीओ व कैंप प्रभारियों को निर्देश दिया कि हर आवेदन का तय समय सीमा में निष्पादन किया जाए।बिजली विभाग के काउंटर पर उन्होंने पंजी की जांच की और रैंडम तरीके से एक उपभोक्ता को फोन कर सेवा की स्थिति जानी। उपभोक्ता ने बताया कि खराब मीटर की शिकायत पर तुरंत नया मीटर लगा दिया गया।

सचिव ने ग्रामीणों और शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद कर फीडबैक लिया। वहीं, मुरौल के मीरापुर शिविर में छात्राओं द्वारा कृषि तकनीक एवं मौसम परिवर्तन पर लगाए गए मॉडल और प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।