पत्नी से मारपीट के बाद युवक ने फंदा लगा दे दी जान

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

पारू थाना क्षेत्र के छपरा आस गांव में एक युवक ने पारिवारिक कलह के चलते पत्नी के साथ मारपीट की और आत्महत्या कर ली। मो. शहीम ने एसबेस्टस की छत में फंदा लगाकर जान दी। पत्नी घायल होने के बाद इलाज कराने गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पत्नी से मारपीट के बाद युवक ने फंदा लगा दे दी जान

पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। पारू थाना क्षेत्र के छपरा आस गांव में मंगलवार की सुबह पारिवारिक कलह में एक युवक ने पत्नी के साथ मारपीट की और उसके बाद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी। बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह साढ़े सात बजे के करीब मो. नईमुद्दीन के पुत्र मो. शहीम (30) का पत्नी कायनात प्रवीण के साथ पारिवारिक कलह में विवाद हो गया। इससे आक्रोशित होकर शहीम ने पत्नी के साथ मारपीट की, जिससे पत्नी जख्मी हो गई। घायल कायनात ग्रामीण चिकित्सक से इलाज कराने गई। इधर मो. शहीम ने घर के अंदर एसबेस्टस की छत में लगे लोहे के पाइप में दुपट्टा बांध कर फंदा लगा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसका पता तब चला, जब पत्नी करवा घर लौटी। उसने पति को फंदे से लटका देखकर शोर मचाया। आसपास के लोग पहुंचे। भीड़ लग गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। थानेदार आशुतोष कुमार शुक्ला दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंच‌े। एफएसएल टीम को बुलाया गया। फिर शव को फंदे से निकाल कर सबूत जुटाया गया। पुलिस ने मृतक की पत्नी के लिखित आवेदन पर यूडी केस दर्ज किया है.

नशे में अक्सर पत्नी के साथ करता था मारपीट

मृतक दो भाई और दो बहन में तीसरे नंबर पर था। ग्रामीणों ने बताया कि शहीम पेशे से मजदूर था। मजदूरी में जो कमाता था, उससे नशापान कर लिया करता था। गंजा पीने की उसे लत था। वह जब नशे में रहता था, उस वक्त पत्नी को भद्दी-भद्दी गालियां देता था और उसे बेरहमी से पीटता भी था। पत्नी गांव में मजदूरी कर परिवार का भरणपोषण करती है। उसके दो पुत्र और एक पुत्री है। बड़ा बेटा सात साल का है छोटा ढ़ाई साल का। बीच के बीच बेटी है.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

शहीम ने आत्महत्या क्यों की?
शहीम ने पत्नी के साथ पारिवारिक कलह के चलते मारपीट की और उसके बाद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
Vinod Paswan

लेखक के बारे में

Vinod Paswan

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।