पति व ससुराल वालों पर लगाया मारपीट व धमकी देने का आरोप

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर के पकड़ी स्माइल गांव में घरेलू विवाद के चलते महिला कंचन देवी के साथ मारपीट की गई। पीड़िता ने अपने पति बिंदेश्वर राम और ससुरालवालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन पर जान से मारने की धमकी दी गई और उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।

पति व ससुराल वालों पर लगाया मारपीट व धमकी देने का आरोप

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के पकड़ी स्माइल गांव में घरेलू विवाद को लेकर महिला कंचन देवी के साथ मारपीट की गई। इस संबंध में पीड़िता ने मंगलवार को सदर थाने एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें पति बिंदेश्वर राम और अन्य ससुरालवालों को आरोपित किया है। उसने सभी पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि घटना बीते 28 मई की शाम करीब 8.30 बजे की है। लोहे के रॉड व ईंट-पत्थरों से हमला करने के कारण उसे गंभीर चोटें आई है।

आरोपित उसके बच्चे को भी मारने की धमकी दे रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur Newsपति व ससुराल वालों पर लगाया मारपीट व धमकी देने का आरोप