Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsDog Found Carrying Newborn Corpse in Muzaffarpur Shocking Incident Raises Concerns
नवजात का शव मुंह में दबाकर भाग रहा था कुत्ता, शोर मचाने पर छोड़ा

नवजात का शव मुंह में दबाकर भाग रहा था कुत्ता, शोर मचाने पर छोड़ा

संक्षेप:

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में एक कुत्ता सड़क पर नवजात का शव मुंह में दबाए भाग रहा था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आशंका है कि नवजात की मौत निजी हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान हुई होगी और शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया था।

Nov 16, 2025 10:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। अहियापुर थाना क्षेत्र के पुराने जीरोमाइल चौक के पास एक नवजात का शव मुंह में दबाकर कुत्ता बीच सड़क पर भाग रहा था। स्थानीय लोगों ने यह देखकर शोर मचाया तो कुत्ता शव सड़क पर छोड़कर फरार हो गया। इसकी सूचना लोगों ने अहियापुर थानेदार रोहन कुमार को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशंका जताई जा रही है कि आसपास के निजी हॉस्पिटल में नवजात की मौत प्रसव के दौरान हो गई होगी। इसके बाद उसके शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया होगा। वहां से उठाकर कुत्ता भाग रहा होगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं, अहियापुर थानेदार ने बताया कि पुराने जीरोमाइल के पास एक नवजात का शव कुत्ता नोच रहा था। सूचना मिलने में पुलिस टीम तुरंत वहां पहुंची और शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम में यह पता चलेगा कि शव कितने दिनों के बच्चे का था और उसकी मृत्यु कितने देर पहले हुई थी। अहियापुर में पुराने जीरोमाइल के पास यह नई घटना नहीं है। बीते महीने शहबाजपुर में एक नवजात का सर लेकर कुत्ता भाग रहा था। खदेड़ने पर नवजात का सर सड़क पर छोड़कर कुत्ता भाग निकला था। चौकीदार के बयान पर इसकी एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस अब तक उस नर्सिंग होम को चिह्नित नहीं कर पाई जहां से नवजात का शव इस तरह सड़क किनारे फेंक दिया जा रहा है।