सरैया में कुत्ते ने 50 से अधिक लोगों को काटा, पांच गंभीर

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

सरैया के गोरीगामाडीह गांव में एक आवारा कुत्ते ने 50 से अधिक लोगों को काट लिया। कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए और उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों ने सरकार से एंटी-रेबीज इंजेक्शन की मांग की, क्योंकि स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध नहीं था। कुत्ते को ग्रामीणों ने मिलकर मार डाला।

सरैया में कुत्ते ने 50 से अधिक लोगों को काटा, पांच गंभीर

सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के गोरीगामाडीह गांव में शुक्रवार को आवारा कुत्ते ने 50 से अधिक लोगों को काट लिया। कुत्ते के हमले में चंद्रकला देवी, मीणा देवी, मुन्नू शाही की पत्नी एवं मां, पृथ्वी सहनी और उनकी पत्नी, चंदेश्वर साह, बालेश्वर सहनी, मनटुन शाही, शंभू शाही, ललन साह, अनुज शाही, बिपिन शाही, विनय राय, संदीप शाही, लक्ष्मण सहनी, राजेश ठाकुर व उनके पुत्र सहित अन्य लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल नरेश शाही, गौरी शाही की पत्नी, नगीना सहनी, रजनीश सहनी के पुत्र तथा मुन्नू शाही को परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जाता है कि सुबह करीब 5 बजे से दोपहर तक कुत्ते ने गांव में आतंक मचाया।

इसके बाद ग्रामीणों ने एकजुट होकर कुत्ते को खदेड़कर मार डाला।मुखिया पति बिपेंद्र राम ने बताया कि सुबह टहलने निकले लोगों पर वार्ड 5 में कुत्ते ने हमला शुरू किया। इसके बाद वार्ड 1,2,3,4 में लोगों को काटते चला गया। मुखिया पति ने बताया कि घायलों को सीएचसी लाया गया, लेकिन वहां एंटी-रेबीज उपलब्ध नहीं था। इसके बाद सभी को तुर्की स्थित आरडीजेएम मेडिकल कॉलेज भेजा गया। कुछ घायलों को सदर अस्पताल भेजवाया गया, वहां भी सभी को समय पर सूई नहीं मिल सकी। इसको लेकर ग्रामीणों में स्वास्थ्य विभाग के प्रति आक्रोश है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल सभी सरकारी अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में एंटी-रेबीज इंजेक्शन उपलब्ध कराने की मांग की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।