ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरफरदो गोला में डॉक्टर की चेन झपटी

फरदो गोला में डॉक्टर की चेन झपटी

सदर थाने के फरदो गोला में बाइक सवार बदमाशों ने बिहार सैन्य पुलिस में कार्यरत चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजकुमार के गले से सोने की चेन छीन...

फरदो गोला में डॉक्टर की चेन झपटी
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरThu, 06 Aug 2020 05:13 PM
ऐप पर पढ़ें

सदर थाने के फरदो गोला में बाइक सवार बदमाशों ने बिहार सैन्य पुलिस में कार्यरत चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजकुमार के गले से सोने की चेन छीन ली। घटना 29 जुलाई की बताई गई है। थानेदार संजीव सिंह निराला ने बताया कि छानबीन के बाद बुधवार को एफआईआर दर्ज कर ली गई। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया है। इसमें संदिग्धों को देखा गया है। इस आधार पर आगे कार्रवाई की जा रही है। वहीं, डॉक्टर ने बताया कि वे प्रतिदिन मॉर्निंग वाक पर जाते हैं। उस दिन भी सुबह साढ़े छह बजे टहल रहे थे। तभी बिना नंबर की बाइक से दो बदमाश पीछे से आए और झपट्टा मारकर चेन छीन ली।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें