ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरशहरी क्षेत्र के कमजोर स्लुइस गेट पर डीएम से होगी चर्चा

शहरी क्षेत्र के कमजोर स्लुइस गेट पर डीएम से होगी चर्चा

शहरी क्षेत्र के कमजोर स्लुइस गेट व बाढ़ के खतरे पर सोमवार को डीएम मो. सोहैल से चर्चा होगी। नगर आयुक्त संजय दूबे ने बताया कि वह समीक्षा बैठक के क्रम में कमजोर स्लुइस गेट का मुद्दा उठाएंगे। इस दिशा में...

शहरी क्षेत्र के कमजोर स्लुइस गेट पर डीएम से होगी चर्चा
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरSun, 17 Jun 2018 08:16 PM
ऐप पर पढ़ें

शहरी क्षेत्र के कमजोर स्लुइस गेट व बाढ़ के खतरे पर सोमवार को डीएम मो. सोहैल से चर्चा होगी। नगर आयुक्त संजय दूबे ने बताया कि वह समीक्षा बैठक के क्रम में कमजोर स्लुइस गेट का मुद्दा उठाएंगे। इस दिशा में जल्द कदम उठाए जाने की उम्मीद है।

इधर, ‘हिन्दुस्तान में खबर प्रकाशित होने के बाद सिंचाई विभाग के बाढ़ नियंत्रण इकाई के कार्यपालक अभियंता (मैकेनिकल) मुक्तेश्वर पांडेय ने रविवार को दादर से कोठियां के बीच स्थित स्लुइस गेटों के हाल का आकलन किया। उन्होंने बताया कि कोठियां में इसकी मरम्मत का कार्य जारी है। शीघ्र ही शेष की मरम्मत का कार्य पूरा किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि बांध की मरम्मत का कार्य भी जारी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें