तीन प्रखंडों के बीसीओ का वेतन स्थगित, शोकॉज भी

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर में डीएम सुब्रत कुमार सेन ने सहकारिता अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें फसल खरीद और सीएमआर आपूर्ति की समीक्षा की गई। तीन प्रखंडों में सीएमआर की धीमी गति के कारण अधिकारियों का वेतन स्थगित करने का आदेश दिया गया। आगामी 30 जून तक शत प्रतिशत सीएमआर आपूर्ति सुनिश्चित करने की भी अपील की गई।

तीन प्रखंडों के बीसीओ का वेतन स्थगित, शोकॉज भी

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। सहकारिता विभाग के पदाधिकारियों के साथ डीएम सुब्रत कुमार सेन ने कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को बैठक की। इसमें फसल खरीद की समीक्षा की गई। इस दौरान तीन प्रखंडों में सीएमआर आपूर्ति की धीमी गति पर उन्होंने नाराजगी जताई। साथ ही उन तीन प्रखंडों के सहाकारिता प्रसार पदाधिकारियों का वेतन स्थगित करने का आदेश दिया। जिला सहकारिता पदाधिकारी (डीसीओ) प्रशांत कुमार को तीनों अधिकारियों से स्पष्टीकरण पूछने का भी निर्देश दिया। आदेश के आलोक में तीनों से जवाब तलब किया गया है。

बैठक का विवरण

इसके पूर्व बैठक की शुरुआत में अधिकारियों ने बताया कि गोदामों में जगह की कमी के कारण सीएमआर की आपूर्ति में अपेक्षित प्रगति नहीं हो पा रही है। डीसीओ ने बताया कि खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के तहत कुल 89514.38 एमटी धान की खरीदारी हुई थी। इसके समतुल्य 61478.50 एमटी सीएमआर की जगह अभी तक केवल 47413.72 एमटी सीएमआर ही हो पाया है। बताया कि मुरौल प्रखंड में 38.71%, गायघाट 51.44% व कटरा में 58.92% ही सीएमआर हो पाया है। इसपर डीएम ने सभी को आगामी 30 जून तक शत प्रतिशत सीएमआर आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही तीनों प्रखंडों के बीसीओं का वेतन स्थगित करने का आदेश दिया।

कार्रवाई की दिशा

इसके बाद डीएम ने डीसीओे को लापरवाही करनेवाले पैक्स/व्यापार मंडलों पर भी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। वहीं, राज्य खाद्य निगम (एसएफसी) के जिला प्रबंधक को अधिप्राप्त सीएमआर का प्राप्त आरओ के अनुरूप उठाव कराने को कहा। इसके अलावा सभी बीसीओ को अवशेष धान का नियमित भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया। स्टॉक में विचलन पाये जाने पर संबंधित समिति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का भी निर्देश दिया।

गेहूं खरीद की स्थिति

गेहूं खरीद को लेकर डीसीओ ने संशोधित लक्ष्य 6303 एमटी के विरुद्ध 40 समितियों द्वारा 198 किसानों से 936.3 एमटी खरीदारी किए जाने की जानकारी दी। इसपर डीएम ने गेहूं खरीद में भी तेजी लाने का निर्देश दिया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

डीएम सुब्रत कुमार सेन ने तीन प्रखंडों के अधिकारियों का वेतन क्यों स्थगित किया?
डीएम ने तीन प्रखंडों में सीएमआर आपूर्ति की धीमी गति पर नाराजगी जताई और अधिकारियों का वेतन स्थगित करने का आदेश दिया।
Ajay Kumar Pandey

लेखक के बारे में

Ajay Kumar Pandey

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।