Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsDM and SSP Hold Meeting for Fair Elections in Meenapur High School
निष्पक्ष चुनाव के लिए व्यक्तिगत संबंध से बचें पदाधिकारी : डीएम

निष्पक्ष चुनाव के लिए व्यक्तिगत संबंध से बचें पदाधिकारी : डीएम

संक्षेप:

मीनापुर हाईस्कूल में डीएम सुब्रत कुमार सेन और एसएसपी सुशील कुमार ने बैठक की। उन्होंने निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को व्यक्तिगत संबंधों से बचने और अवैध शराब निर्माण स्थलों की पहचान...

Sep 15, 2025 08:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मीनापुर हाईस्कूल में सोमवार को डीएम सह जिला निर्वाचन अधिकारी सुब्रत कुमार सेन और एसएसपी सुशील कुमार ने संयुक्त रूप से बैठक की। डीएम ने सेक्टर पदाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों को निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए पदाधिकारियों को व्यक्तिगत संबंध बनाने से बचने का निर्देश दिया। चुनाव में अशांति फैलानेवालों की पहचान करके निरोधात्मक कार्रवाई करने और शस्त्र लाइसेंस का शत-प्रतिशत भौतिक जांच कराने को कहा है। चुनाव से पहले अवैध शराब बनाने वाली जगहों को चिह्नित कर कार्रवाई करने और मतदान केंद्रों पर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को सभी विद्यालयों में बिजली की सुविधा सुनिश्चित करने को कहा है, ताकि मतदान केंद्रों से लाइव प्रसारण में कोई बाधा नहीं हो।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कार्यपालक अभियंता पूर्वी श्रवण ठाकुर को इस पर अमल कराने निर्देश दिया गया है। एसएसपी ने थानेदारों को शत-प्रतिशत वारंट तामिल कराने और निष्पक्ष चुनाव के लिए हर हाल में विधि व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी है। समीक्षा बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी तुषार कुमार, वरीय समाहर्ता संजय कुमार, जिला आपूर्ति अधिकारी संजय कुमार सिंह, बीडीओ संजय कुमार सिन्हा, सीओ कुणाल कुमार गौरव मौजूद थे।