
डीएलएड : नामांकन के लिए काउंसिलिंग को आवेदन शुरू
मुजफ्फरपुर में दो वर्षीय डीएलएड में नामांकन के लिए काउंसिलिंग आवेदन शुरू हो गया है। आवेदन की अंतिम तिथि 5 दिसंबर है, जबकि पहली मेरिट लिस्ट 11 दिसंबर को जारी होगी। जिले में चार सरकारी और 15 निजी कॉलेजों में लगभग 1500 सीटें उपलब्ध हैं। फीस का भुगतान ऑनलाइन होगा।
मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। दो वर्षीय डीएलएड में नामांकन के लिए काउंसिलिंग हेतु आवेदन शुरू हो गया है। पांच दिसंबर तक आवेदन का मौका दिया गया है। 11 दिसम्बर को पहली मेरिट लिस्ट जारी होगी। जिले में चार सरकारी और 15 निजी कॉलेजों के लिए काउंसिलिंग होगी। पंजीकरण की प्रक्रिया को लेकर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से गाइडलाइन जारी की गई है। समिति ने काउंसिलिंग का पूरा शिड्यूल जारी कर दिया है। जिले समेत सूबे में शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों में लगभग 30,800 सीटें उपलब्ध हैं। जिले में लगभग 1500 सीटें हैं। डीएलडी संयुक्त प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार काउंसिलिंग में शामिल हो सकते हैं।

काउंसिलिंग रजिस्ट्रेशन के लिए शुल्क का भुगतान ऑनलाइन होगा। ईडब्ल्यूएस, बीसी, ईबीसी व सामान्य वर्ग के लिए फीस 500 रुपये है। एससीएसटी वर्ग के लिए यह 350 रुपये निर्धारित किया गया है। 21 दिसम्बर को जारी होगी दूसरी सूची बीएसईबी मेरिट रैंक और अभ्यर्थियों के द्वारा भरे गए विकल्पों के आधार पर सीटें आवंटित करेगा। इसके लिए उम्मीदवार को सबसे पहले अपना आवंटन पत्र डाउनलोड करना होगा। फिर आवंटित कॉलेज में जाकर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन वाले विकल्प पर जाकर फीस जमा करेंगे। मनपसंद कॉलेज नहीं मिलने पर स्लाइड अप का भी विकल्प दिया गया है। स्लाइड अप की प्रक्रिया के लिए 16 दिसम्बर तक की तिथि निर्धारित की गई है। दूसरी चयन सूची 21 दिसम्बर को जारी की जाएगी। सभी कॉलेज प्राचार्य को निर्देश दिया गया है कि सत्र 2025-27 के लिए इस निर्धारित प्रक्रिया के अलावा अन्य किसी जरिए से नामांकन नहीं लेंगे। ऐसा करने पर नामांकन अवैध माना जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




