दिव्यांगजन खेल प्रतियोगिता 19 को
मुजफ्फरपुर में 19 सितंबर को दिव्यांग जन खेल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इस प्रतियोगिता में 100 से अधिक दिव्यांग खिलाड़ी भाग लेंगे। इसमें मुजफ्फरपुर, वैशाली, शिवहर और सीतामढ़ी जिलों के प्रतिभागी शामिल...
Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरMon, 15 Sep 2025 11:22 PM

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। दिव्यांग खिलाड़ियों के कौशल प्रदर्शन के लिए दिव्यांगजन खेल प्रतियोगिता 19 सितंबर को लंगट सिंह कॉलेज मैदान में होगी। इसमें 100 से अधिक दिव्यांग खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर, वैशाली, शिवहर, सीतामढ़ी जिलों के दिव्यांग प्रतिभागी शामिल होंगे। इस प्रतियोगिता में पारा बैडमिंटन और पारा एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




