ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरपुलिस से बचने के लिए नदी में कूदा दिव्यांग शराब धंधेबाज, तलाश जारी

पुलिस से बचने के लिए नदी में कूदा दिव्यांग शराब धंधेबाज, तलाश जारी

थाना क्षेत्र के रसूलागंज टोले मोर गांव में गुरुवार को गिरफ्तारी के भय से...

पुलिस से बचने के लिए नदी में कूदा दिव्यांग शराब धंधेबाज, तलाश जारी
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरFri, 22 Oct 2021 03:22 AM
ऐप पर पढ़ें

थाना क्षेत्र के रसूलागंज टोले मोर गांव में गुरुवार को गिरफ्तारी के भय से शराब मामले में वारंटी धंधेबाज बूढ़ी गंडक में कूद गया। पानी की तेज धारा में वह डूब गया। हालांकि काफी खोजबीन के बावजूद उसका पता नहीं चल सका। उसकी पहचान गांव के दिव्यांग सुकेश प्रसाद के रूप में हुई है। उसपर शराब के दो केस दर्ज हैं। एक केस में वह वांटेड है।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। नदी किनारे काफी संख्या में लोग जुट गए। स्थानीय गोताखोर को उसकी तलाश में नदी में उतारा गया। लेकिन काफी प्रयास के बाद भी उसका पता नहीं चला। परिजन उसके डूबने की बात कह रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों व परिजन ने बताया की कि चार बाइक पर सवार आठ पुलिस पहुंची थी। सभी सादे लिबास में थे। सुकेश के पिता का आरोप है कि सुकेश प्रसाद को पकड़ने के लिए पुलिसकर्मियों ने खदेड़ा तभी पुलिस से बचने के लिए वह नदी की ओर भागा। किनारे में दलदल के कारण उसका कृत्रिम पैर कीचड़ में फंस गया। इसके बाद वह पानी में कूद गया। घटना के बाद सभी पुलिसकर्मी सुकेश को बचाने की बजाय बाइक से लौट गए। घटनास्थल पर सुकेश का कृत्रिम पैर मिला है। परिजन उसकी तलाश में रात तक नदी किनारे ही जमे थे।

इधर, थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि सुकेश शराब कांड में फरार चल रहा है। लेकिन उसकी गिरफ्तारी के लिए आज पुलिस नहीं गई थी। पंचायत चुनाव के दो प्रत्याशियों के विवाद की जांच के लिए पुलिस वहां गई थी। सुकेश पुलिस को देखकर भागा। पुलिस के उसके पीछे नहीं गई थी। डूबने की सूचना बाद में मिली। इसके बाद वहां जांच के लिए टीम भेजी गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें