दिव्यांगों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता आज, 12 को प्रमंडल स्तरीय
मुजफ्फरपुर में 12 फरवरी को प्रमंडल स्तरीय और 14-15 फरवरी को राज्य स्तरीय दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता होगी। यह प्रतियोगिता 30 वर्ष से कम आयु के शारीरिक दिव्यांग, मंदबुद्धि, मूक-बधिर और दृष्टिबाधित खिलाड़ियों के लिए आयोजित की जाएगी। विभिन्न खेलों में दौड़, गोला फेंक, लंबी कूद और क्रिकेट शामिल हैं।

मुजफ्फरपुर, वसं। जिला स्तरीय दिव्यांग खेलकूद सह चयन प्रतियोगिता मंगलवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, सिकंदरपुर में होगी। जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि चयनित खिलाड़ी 12 फरवरी को प्रमंडल स्तरीय तथा 14 व 15 फरवरी को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। 30 वर्ष से कम आयुवर्ग के शारीरिक दिव्यांग, मंदबुद्धि, मूक-बधिर एवं दृष्टिबाधित खिलाड़ियों के लिए 100, 200, 400 मीटर दौड़, गोला व चक्का प्रक्षेपण, लंबी कूद और 4×400 मीटर रिले रेस की स्पर्धाएं होंगी। दृष्टिबाधित खिलाड़ियों के लिए क्रिकेट एवं फुटबॉल प्रतियोगिता शुभम विकलांग विकास संस्थान, रेवा रोड में होगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




