Muzaffarpur News: बास्केटबॉल में जीडी मदर इंटरनेशनल स्कूल का दबदबा

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में जिलास्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। बास्केटबॉल, हैंडबॉल, कुश्ती समेत कई खेलों में छात्रों ने प्रतियोगिता भाग लिया। जीडी मदर इंटरनेशनल स्कूल ने बास्केटबॉल में दोनों वर्गों का खिताब जीता। हैंडबॉल में शेमफोर्ड और डीएवी बखरी चैंपियन बने। प्रतियोगिता चार अक्टूबर तक चलेगी।

Muzaffarpur News: बास्केटबॉल में जीडी मदर इंटरनेशनल स्कूल का दबदबा

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसन। जिलास्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के पहले दिन गुरुवार को बास्केटबॉल, हैंडबॉल, कुश्ती, टेबल टेनिस, तैराकी, शतरंज, वुशू की स्पर्द्धाएं हुईं। बास्केटबॉल में जीडी मदर इंटरनेशनल स्कूल ने दोनों वर्गों का खिताब जीता। सेंट जेवियर स्कूल ने अंडर-14 बालक वर्ग में बाजी मारी। हैंडबॉल में शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल और डीएवी बखरी विजेता रहे। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में चार अक्टूबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता का उद्घाटन एडीएम कुमार प्रशांत, स्थापना उपसमाहर्ता डॉ. रचना सिन्हा, कांटी आरओ वसंत कुमार और जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिला खेल पदाधिकारी ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल व प्रमाणपत्र प्रदान किए। इस दौरान पीटीआई रामकुमार शर्मा, मुकेश कुमार, मनोज कुमार सिंह, अजय ठाकुर, अमरेश कुमार, लालबाबू सिंह, मिथलेश कुमार, श्वेताब खान, करुणेश कुमार, अभिषेक कुमार सोनू, दिलमोहन झा, सुमन मिश्रा, भानु प्रिया, सपना कुमारी, गेसु कुमारी, सुनील कुमार, रवि कुमार, शिवम सिंह, रूबाब रहमानी, उदय कुमार, शिव कुमार आदि मौजूद रहे।

हैंडबॉल में शेमफोर्ड और डीएवी बखरी चैंपियन

बास्केटबॉल के अंडर-14 बालिका वर्ग में जीडी मदर इंटरनेशनल स्कूल विजेता और सेक्रेड हार्ट स्कूल उपविजेता रहे। अंडर-14 बालक वर्ग में सेंट जेवियर स्कूल विजेता और सेक्रेड हार्ट स्कूल उपविजेता रहे। अंडर-17 बालक वर्ग में जीडी मदर इंटरनेशनल स्कूल ने पहला और सेंट जेवियर स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया। हैंडबॉल के अंडर-14 बालक वर्ग में शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल ने डीएवी खबड़ा को 6-4 से हराकर खिताब जीता। अंडर-17 बालक वर्ग में डीएवी बखरी ने शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल को 6-5 से हराकर पहला स्थान हासिल किया।

कुश्ती में प्रतीक, कुश, अनमोल, सुजैब ओम को प्रथम स्थान

कुश्ती के अंडर-17 वर्ग में 45 किलो में प्रतीक (जीडी मदर), 48 kilo में कुश कुमार सिंह (होली मिशन), 51 किलो में अनमोल कुमार (जीडी मदर), 55 किलो में सुजैब अहमद खान (जीडी मदर), 60 किलो में ओम आनंद (दिल्ली पब्लिक स्कूल), 65 किलो में आदर्श कुमार (जीडी मदर), 71 किलो में अभिनीत झा (बिरला ओपन माइंड), 80 किलो में कुमार दिव्यांशु (बिरला ओपन माइंड), 92 किलो में लव राज (बिरला ओपन माइंड) और 110 किलो में सत्यम कुमार (होली मिशन) ने प्रथम स्थान हासिल किया।

टेबल टेनिस में अपूर्वा, तेजस्वी और आरना ने मारी बाजी

टेबल टेनिस के बालिका अंडर-14 वर्ग में अपूर्वा प्रथम, आदित्य बोस द्वितीय और श्रेया कुमारी तृतीय रहीं। अंडर-17 में तेजस्वी तेजस प्रथम, निवेदिता द्वितीय और प्राची प्रिया तृतीय रहीं। अंडर-19 में आरना सावनी प्रथम, अनाहिता साह द्वितीय और पलक कुमारी तृतीय रहीं।

तैराकी में रेयान, आयुष, अक्षय को स्वर्ण

तैराकी के अंडर-14 बालक वर्ग में 50 मीटर फ्रीस्टाइल में रेयान सिंहा ने स्वर्ण, सरस चंद्र ने रजत और अतुल्य सूर्यान्स ने कांस्य पदक जीता। 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में रेयान सिंहा ने स्वर्ण और मोहम्मद अब्दुल्ला व सरस चंद्र रजत जीता। 100 मीटर फ्रीस्टाइल में आयुष राज स्वर्ण, अतुल्य सूर्यान्स रजत और रेयान कश्यप ने कांस्य जीता। 200 मीटर फ्रीस्टाइल में अक्षय कुमार सीएस स्वर्ण, अक्षय कुमार केजीपी रजत तथा रेयान कश्यप और रेयान रॉय ने कांस्य पदक जीता। 100 मीटर बैकस्ट्रोक में आयुष राज प्रथम, अक्षय कुमार द्वितीय और रेयान सिंहा तृतीय रहे। अंडर-19 के 50 मीटर बटरफ्लाई में आर्यन आर्या स्वर्ण, सत्यम कुमार रजत और आर्यन कुमार ने कांस्य पदक जीता।

शतरंज में तेजस, नव्या और अंशुमन ने मारी बाजी

शतरंज के अंडर-19 बालक वर्ग में तेजस शांडिल्य, त्रिशांत कुमार और शीलभद्र लाभ क्रमश: पहले तीन स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में नव्या गोयनका, चेतना गोयनका और शोभा कुमारी ने स्थान हासिल किया। अंडर-17 बालक में अंशुमन कुमार, सिद्धांत कुमार और दर्श कुमार तथा बालिका में मिष्टी कुमारी, आकृति गौतम और तेजल भारती क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहीं। अंडर-14 बालक में आदर्श राज, उज्ज्वल सिंह और सयन मासूमी तथा बालिका में अद्विका श्रीवास्तव, अग्रिमा राज और आध्या कुमारी विजेता रहीं।

सामान्य प्रश्न

✦इस प्रतियोगिता का उद्घाटन किसने किया?−
प्रतियोगिता का उद्घाटन एडीएम कुमार प्रशांत, स्थापना उपसमाहर्ता डॉ. रचना सिन्हा, कांटी आरओ वसंत कुमार और जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsमुजफ्फरपुरMuzaffarpur News: बास्केटबॉल में जीडी मदर इंटरनेशनल स्कूल का दबदबा